फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत हुआ हस्तिनापुर का नजारा, वन्य क्षेत्र में नया साल मनाने पहुंचे पर्यटक, देखिए तस्वीरें

Fri, 01 Jan 2021 01:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
हस्तिनापुर में विदेशी पक्षी आए - फोटो : अमर उजाला
मुल्कों के बीच इंसान की खींची सरहद की परवाह पंछी, नदियां और पवन के झोंके नहीं करते। यह पंक्ति हस्तिनापुर अभ्यारण्य में आने वाले प्रवासी पक्षियों पर सटीक बैठती है। सरहद और सियासी बंदिशों को लांघकर प्रवासी पक्षी अभ्यारण्य पहुंच रहे हैं। सर्दी के चार माह यहां बिताने के बाद मार्च में ये पक्षी अपने वतन लौट जाएंगे। इन प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए नए वर्ष पर विभिन्न राज्यों से पर्यटक एवं पक्षी प्रेमी यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हस्तिनापुर में विदेशी पक्षी आए - फोटो : अमर उजाला
यूरोपीय देशों से कई प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों में से कुछ प्रतिवर्ष यहां आने के लिए एक दिन में दस हजार किमी से अधिक की दूरी तय करते हैं। आजकल इनके कलरव से झीलें और गंगा गुलजार हैं। भीकुंड की झीलों में सौ से अधिक साइबेरियाई हंसों ने डेरा जमा लिया है। इनकी अठखेलियां पक्षी प्रेमियों के मन को हर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अठखेलियां करते पक्षी - फोटो : अमर उजाला
साइबेरिया, मध्य एशिया, चीन, पूर्वी यूरोप के पक्षियों के लिए अभ्यारण्य में मौजूद वेटलैंड निवास स्थल बन जाती है। प्रवासी पक्षी अभ्यारण्य के गर्म मौसम में प्रजनन करने के लिए आते हैं।

4 of 5
हस्तिनापुर में विदेशी पक्षी आए - फोटो : अमर उजाला
शांत वातावरण में खूबसूरत नजारे 
शहर की भीड़ और शोर से दूर परिवार के साथ घूमने के लिए हस्तिनापुर अभ्यारण्य बेहतर विकल्प है। इन दिनों यहां प्रकृति के अद्भुत नजारे, हरियाली एवं शांत वातावरण में वन्यजीवों की भरमार है। अभ्यारण्य में हरियाली के बीच वन्यजीवों की वास स्थली वाले क्षेत्र में सैकड़ों प्रजाति के प्रवासी और अप्रवासी पक्षी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हस्तिनापुर में विदेशी पक्षी आए - फोटो : अमर उजाला
नाचते मोर और हिरणों के झुंड पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र
अभ्यारण्य में प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट, नाचते मोर एवं हिरणों का झुंड पर्यटकों के लिए कौतूहल से कम नहीं हैं। अभ्यारण्य में इन पक्षियों के प्रवास और रहन-सहन के लिए वन विभाग ने वेटलैंड क्षेत्र बनाए हैं। जंगल के बीच कई सूखे नदी-नालों से जंगली पशुओं को गुजरते देखना पर्यटकों को रोमांचित करता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें