2020 की न याद रखने वाली बातों को भूलकर नए साल 2021 के स्वागत के लिए मेरठ शहर तैयार हो गया है। डीजे नाइट, लाइव बैंड और संगीत की स्वर लहरियों के बीच लोग नाचते गाते एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहेंगे। इसके लिए होटल और रेस्टोरेंट में बार्बी क्यू सजाए जाएंगे। एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन का भी लोग स्वाद लेंगे। हाई प्रोटीन फूड इस बार न्यू ईयर पर मेहमानों के लिए खास होगा।