फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की तलाश में आए थे..., मौत से हो गया सामना, युवकों को डूबता देखकर मोमिन ने दिखाई हिम्मत

Sat, 18 Jul 2020 11:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- यमुना में डूबा किशोर मुजफ्फरनगर के सौरम गांव का रहने वाला
- एसडीएम सदर, सीओ सिटी के नेतृत्व में डूबे युवक की तलाश जारी
विज्ञापन
1 of 6
यमुना में डूबे युवक का फाइल फोटो व सुरक्षित बचे दोनों युवक दाएं - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में सौरम गांव निवासी सौरभ अपने भांजे कर्ण के साथ काम की तलाश में सिसाना तक पहुंचे। दोस्त कमल के साथ मिलकर काम ढूंढ रहे थे। घर पर कुछ देर में आने की बात कहकर तीनों यमुना में नहाने चले गए। लेकिन यहां मौत से सामना हो गया। दो किशोर किसी तरह बच गए, लेकिन तीसरे की अभी भी तलाश चल रही है।
 
 
विज्ञापन

2 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के सौरम गांव निवासी सौरभ (17) पुत्र सतेंद्र अपने भांजे कसेरवां गांव निवासी कर्ण (16) के साथ शनिवार को सिसाना गांव में अपने दोस्त कमल (16) के घर आए थे। तीनों दोस्त काम की तलाश कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे तीनों यमुना नदी में नहाने चले गए।

नहाते हुए तीनों डूबने लगे तो चीख-पुकार मच गई। किनारे पर खड़े बागपत निवासी मोमीन उन्हें बचाने के लिए दौड़ा। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस पहुंची। गोताखोर किशोर की तलाश कर रहे हैं, लेकिन सुराग नहीं लग सका।
 
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मोमिन ने किसी तरह कर्ण और कमल को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक सौरभ डूब गया। गांव में हादसे की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एसडीएम सदर रामनयन सिंह, सीओ सिटी ओमपाल सिंह, तहसीलदार प्रसून कश्यप मौके पर पहुंचे।

सीओ सदर ने बताया कि हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। ग्रामीणों ने हेल्पलाइन नंबर पर शाम चार बजे जानकारी दी है। गोताखोर बुलाए गए हैं। गोताखोर किशोर की तलाश कर रहे हैं। गांव में गम का माहौल है।
 

4 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी ने बताया कि तीनों की आपस में रिश्तेदारी हैं। परिजनों ने बताया कि मुजफ्फरनगर के किशोर काम की तलाश में आए थे। शनिवार को उन्होंने सिसाना में ही रुकने का फैसला किया। घर से तीनों यमुना में नहाने चले गए। लेकिन यहां पर हादसे का शिकार हो गए।

 
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
तैरना नहीं जानते थे तीनों किशोर, फिर भी गए नहाने
हादसे का शिकार हुए किशोर तैरना नहीं जानते थे। इसके बावजूद वह यमुना में नहाने के लिए उतर गए। कर्ण ने बताया कि वह तीनों तैरना नहीं जानते थे। किनारे से कुछ ही दूर नहा रहे थे, लेकिन एकाएक डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोमिन ने दिखाई हिम्मत
बारिश के साथ ही यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा है। नगर निवासी मोमिन यमुना में बहकर आने वाली मछलियों को पकड़ने के लिए सिसाना गया था। चीख-पुकार सुनकर वह किशोरों के पास पहुंचा, लेकिन तब तक सौरभ डूब चुका था। वह कर्ण और कमल को किसी तरह बाहर लेकर आया। इसके बाद गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें