फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar ecalipse: कागज पर प्रतिबिंब, कहीं एक्स-रे का सहारा, लोगों ने ऐसे देखा 'रिंग ऑफ फायर' का नजारा

Sun, 21 Jun 2020 01:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • 'रिंग ऑफ फायर' को लेकर लोगों में रही खासी उत्सुकता,
  • एक्स-रे और दूरबीन से मकानों की छतों पर चढ़कर देखा अद्भुत दृश्य
विज्ञापन
1 of 7
सहारनपुर में रिंग ऑफ फायर का नजारा कुछ ऐसा दिखा - फोटो : amar ujala
'रिंग ऑफ फायर'  के नाम से प्रचलित कंकण सूर्यग्रहण आज भारत के साथ विश्व भर में दिखाई दिया। ज्योतिष वैैज्ञानिकों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज दिखने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण रूप से कुंडलाकार था। यह दृश्य सभी के लिए दुर्लभ रहा।

इस दौरान सूर्य का आकार किसी स्वर्ण कंगन की तरह नजर आया। इस अद्भुत खगोलीय घटना को हर कोई देखना चाहता था। इसके लिए लोगों ने अलग अलग तरीके आजमाए। आगे स्लाइड्स में देखें लोगों ने कैसे देखा रिंग ऑफ फायर का नजारा :-
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ में कागज पर देखा गया सूर्य ग्रहण का प्रतिबिंब - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ, बिजनौर व सहारनपुर जिले में सूर्य ग्रहण साफ नजर आया। लोगों ने उत्सुकता के साथ इस खगोलीय घटना को अपने कैमरों में कैद किया। मेरठ में टेलीस्कोप व अन्य उपकरणों के साथ कागज पर 'रिंग आफ फायर' का प्रतिबिंब देखा गया।
विज्ञापन

3 of 7
सूर्य ग्रहण - फोटो : amar ujala
सहारनपुर के बेहट में रविवार को हुआ सूर्य ग्रहण वलयाकार रूप में सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।12 बजकर 16 मिनट पर ली गई तस्वीर में सूर्य छल्ले के आकार में दिखाई दे रहा था। इस खगोलीय घटना को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोग मकानों की छतों और बालकनी से एक्स-रे व दूरबीन के जरिए इस अद्भुत दृश्य को देखते हुए नजर आए।

4 of 7
सूर्य ग्रहण - फोटो : amar ujala
सूर्यग्रहण को लेकर पिछले कई दिन से बेहट क्षेत्र चर्चा में था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार वैज्ञानिकों का कहना था, कि यह सूर्य ग्रहण वलयाकार रूप में केवल जनपद सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में ही स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। 
विज्ञापन

5 of 7
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : amar ujala
शनिवार की शाम मेरठ के जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक दीपक शर्मा का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने बताया था कि यह दुर्लभ खगोलीय घटना बेहट क्षेत्र के 13 किलोमीटर के क्षेत्रफल में स्पष्ट तौर पर दिखाई देगी। 
विज्ञापन

6 of 7
एक्सरे से सूर्यग्रहण देखते बच्चे - फोटो : amar ujala
रविवार को 12 बजकर 16 मिनट पर दूरबीन व अन्य यंत्रों से देखने पर सूर्य छल्ले के समान दिखाई दिया। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए सुबह से ही लोगों में खासी उत्सुकता थी। लोगों ने अपने मकानों की छत और बालकनी में खड़े होकर एक्स-रे, दूरबीन आदि से इस दुर्लभ घटना को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सूर्य ग्रहण - फोटो : amar ujala
बिजनौर में साइंस स्टूडेंट्स खास चश्मे के साथ इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए अपने घर की छत पर पहुंचे। वहीं कई जगह दूरबीन का भी सहारा लिया गया। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहण समाप्त होने के बाद अपराह्न 3 बजे मंदिर में शुद्धिकरण के बाद शाम 4 बजे से दर्शन की अनुमति होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें