फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों हुआ था वो दंगा, जिसमें गिरफ्तार हुआ था 'रावण', भीम आर्मी क्यों सवालों के घेरे में?

Fri, 14 Sep 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो
सहारनपुर में 2017 में हुई जातीय हिंसा के मुख्य आरोपी और भीम सेना के मुखिया चंद्रशेखर उर्फ रावण को सरकार ने रिहा कर दिया है। रावण को एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत जेल भेजा गया था। वह लगभग 16 महीने से जेल में बंद था। रावण को गुरुवार रात करीब 2:24 बजे जेल से रिहा किया गया। रावण की रिहाई के दौरान काफी समर्थक जेल के बाहर जमा रहे। जेल के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला

2 of 6
चंद्रशेखर ऊर्फ रावण
पांच मई 2017 को ग्राम शिमलाना में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती में शामिल होने के लिए जुलूस निकालकर जा रहे राजपूत समाज के युवकों पर ग्राम शब्बीरपुर से गुजरते समय पथराव कर दिया गया। जिसके बाद राजपूत समाज के लोगों एवं दलित समाज के लोगों में जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें राजपूत समाज के एक युवक की मौत हो गई थी। आरोप है कि आक्रोशित राजपूत समाज के लोगों ने दलित समाज के लोगों के दर्जनों घरों में आग लगा दी थी।
विज्ञापन

3 of 6
चंद्रशेखर आजाद रावण
इस घटना के विरोध में नौ मई को भीम आर्मी के कार्यकर्ता गांधी मैदान में एकत्रित हुए। जहां पुलिस ने उन्हें खदेड़ते हुए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। जिससे भीम आर्मी के कार्यकर्ता भड़क उठे थे। आरोप है कि भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर के सभी रास्तों को बंद कर दिया। इस दौरान आगजनी, तोड़फोड़, मारपीट की गई। यहां तक कि प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला किया गया। 

4 of 6
सहारनपुर में भड़की हिंसा की पूरी कहानी - फोटो : SELF
एक बस, 14 बाइक और कारें जला दी गईं। रामपुर महनिहारन, बड़गांव, सरसावा सभी जगह हिंसक प्रदर्शन किया गया। इस घटना में चंद्रशेखर उर्फ रावण, जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन और राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल पर मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

5 of 6
भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला
ग्राम शब्बीरपुर में हुए बवाल के मामले में गांव के लोगों का हाल जानने के लिए बसपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती 23 मई को पहुंची और सभा की। आरोप है कि सभा से लौटते हुए लोगों पर अंबेहटा चांद में राजपूत समाज के लोगों ने हमला कर दिया था। जिसमें दलित समाज के एक युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम आर्मी के चार पदाधिकारियों पर हुआ था ईनाम

6 of 6
चंद्रशेखर रावण और जिग्नेश मेवाणी का फाइल फोटो
सहारनपुर हिंसा के मामले में चंद्रशेखर उर्फ रावण, जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन और राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल पर मुकदमे दर्ज किए गए। उसके बाद सभी फरार हो गए। सभी पर 12-12 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था। बाद में एक-एक कर अन्य सभी तो सभी जेल चले गए। जबकि विनय रतन के यहां कुर्की नोटिस चस्पा किया गया था। जिसने बाद में कोर्ट में सरेंडर किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें