फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर शहर काजी और मुसलमानों ने कहा...

Wed, 29 Mar 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
राम मंदिर मुद्दा
अयोध्या के राम मंदिर विवाद में सुप्रीम कोर्ट की सलाह से शहर के अधिकांश लोग खुश हैं। सभी ने मामलों को आपसी सहमति से निपटाने की बात कही है। मुस्लिम समाज ने भी कोर्ट की सलाह का समर्थन किया है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि न्यायाधीश मामले में मध्यस्थता करने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन

2 of 7
जैनुर राशिद्दीन
नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन ने कहा कि देश के संविधान के मुताबिक हर नागरिक को कोर्ट के फैसले पर पूरा यकीन है। यदि विवादित मामला दोनों पक्षों के द्वारा बातचीत से सुलझ जाए तो अच्छा है। 
विज्ञापन

3 of 7
नौशाद अहमद
विकास पुरी नौशाद अहमद ने कहा कि कोर्ट की सलाह दोनों धर्म के लोगों को माननी चाहिए। इस विवाद का हल आपसी बातचीत से ही निपटाएं। इससे सांप्रदायिक सौहार्द को भी मजबूती मिलेगी। 

4 of 7
अतीक अहमद
पिलोखड़ी निवासी अतीक अहमद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का स्वागत है। वैसे तो हर मामले का हल कानून मुताबिक कोर्ट से होता रहा है। लेकिन कई वर्षों से लंबित इस प्रकरण का हल आपस में ही किया जाए।  
विज्ञापन

5 of 7
हाजी इमरान सिद्दीकी
हापुड़ रोड निवासी हाजी इमरान सिद्दीकी इस विवाद के कारण देश का भाईचारा एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए इस मामले को दोनों पक्षों के लोगों को बैठकर सुलझाना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 7
हाजी हनीफ कुरैशी
गुजरीबाजार निवासी हाजी हनीफ कुरैशी ने कहा कि हम सदैव कोर्ट पर विश्वास की बात कहते रहे हैं। विवादित मामले में कोर्ट ने जो कहा है वह मान्य है। देश में शांति बनाने के लिए दोनों पक्षों को एक मंच पर आना होगा। -
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एस. खालिद
एस. खालिद ने कहा कि कोर्ट की सलाह देशहित में है। इस मामले को दोनों समुदाय के लोग बातचीत से हल कर लें तो अच्छा है। देश के हर नागरिक को संविधान के मुताबिक जीने का अधिकार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें