कहते हैं प्यार में इंसान किसी भी हद तक पहुंच जाता है। पूरी दुनिया को भूलकर उसके दिमाग में सिर्फ एक ही बात रहती है कि हर हाल में अपने प्यार को पाना है। ऐसा ही मामला मेरठ के फलावदा क्षेत्र में सामने आया है। प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका थाने पर पहुंच गई और हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। वहीं परिजनों के समझाने के बाद भी वह नहीं मानी। युवती की जिद को देखकर पुलिसकर्मियों ने थाने में ही उसकी शादी की तैयारी शुरू कर दी।
बताया गया कि इससे पहले वह प्रेमी के घर भी शादी के लिए पहुंची थी, लेकिन दोनों के परिवार रजामंद नहीं हुए। मामला थाने में पहुंचा तो प्रेमिका वहां भी अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। बाद में दोनों के परिवारों के बीच रजामंदी बनी और थाने में पंडित बुलवाकर उनकी शादी करवाई गई।