मेरठ में आबूलेन स्थित करनैल होटल एंड रेस्टोरेंट की रसोई में लगी चिमनी में रविवार दोपहर आग लग गई। आग की लपटें बाहर सड़क तक पहुंच गई।
विज्ञापन
2 of 5
होटल में लगी भीषण आग
करनैल होटल के संचालक आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे होटल की रसोई में लगी चिमनी के पंखे में फाल्ट हो गया, जिससे वहां आग लग गई।
विज्ञापन
3 of 5
होटल में लगी भीषण आग
चिमनी के अंदर से आग लपटें और धुआं बाहर सड़क पर पहुंच गया, जिससे मार्केट में अफरा तफरी मच गई। होटल कर्मियों और आसपास के दुकानदारों ने अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। बाद में घंटाघर और पुलिस लाइन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
4 of 5
होटल में लगी भीषण आग
अग्निशमन विभाग के सीएफओ शिवदयाल शर्मा, एसएफओ मुकेश कुमार, एसएफओ संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। कहा कि होटल में आग से बुझाने के यंत्र थे, लेकिन कई और व्यवस्थाओं की हिदायत दी गई है।
आग की वजह से किचन में लगीं बिजली की तारे जल गई। जिससे के बाद अहतियात होटल की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। हालांकि आग के वक्त रेस्टोरेंट में ग्राहक ज्यादा नहीं थे। वहीं होटल संचालक नरेंद्र सिंह का कहना है कि आग से 30-40 हजार का नुकसान हुआ है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें