मेरठ में लालकुर्ती स्थित क्रिस्टल पैलेस के सामने खड़ी एसपी सिटी मानसिंह चौहान की सरकारी गाड़ी व एस्कॉर्ट पर पेड़ गिर गया। इससे गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और उनमें बैठे चार सिपाही बाल-बाल बच गए। लोगों ने चारों सिपाहियों को मशक्कत कर गाड़ियों में से निकला।
विज्ञापन
2 of 5
एसपी सिटी की गाड़ी पर गिरा पेड़
हाईवे पर हादसे के शिकार सिपाही रोहित मलिक को सलामी देने के बाद एसपी सिटी पुलिस लाइन से होटल क्रिस्टल पैलेस पहुंचे थे। तत्कालीन एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने अभी सरकारी आवास खाली नहीं किया है। जिस कारण वह अभी होटल में कमरा लेकर रह रहे हैं। दोपहर 3:30 बजे एसपी सिटी की गाड़ी और उनके साथ चलने वाली एस्कॉर्ट होटल के बाहर खड़ी थी।
विज्ञापन
3 of 5
एसपी सिटी की गाड़ी पर गिरा पेड़
गाड़ी में बैठे चार सिपाही वायरलेस सेट सुन रहे थे। तभी अचानक नीम का करीब 50 फीट लंबा हरा पेड़ गाड़ियों पर गिर गया। इससे एस्कॉर्ट और एसपी सिटी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। एस्कॉर्ट गाड़ी में ड्राइवर धीरेंद्र चौधरी, दिनेश कुमार व देवेंद्र कुमार बैठे थे। जबकि एसपी सिटी की गाड़ी में ड्राइवर मदनपाल सिंह बैठे थे। चारों सिपाहियों को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया।
4 of 5
ये पुलिसवाले बैठे थे कार में
गाड़ियों में बैठे सिपाहियों ने बताया कि आज पुलिस पर आफत आई हुई है। एक सिपाही की मौत का मामला अभी ठंडा हुआ नहीं था कि बड़ा हादसा टला। उन्होंने बताया कि आज तो बस जान ही बच गई। पेड़ बड़ा था और वह जमीन पर टिक गया, जिसके चलते जान बच गई।
हरा भरा पेड़ कैसे गिर गया, इसे लेकर लोग कयास लग रहे हैं। लोगों ने बताया कि दो साल पूर्व भी ऐसा हरा पेड़ वहां से कुछ देरी पर गिरा था, जिसमें दबकर पांच लोग घायल हो गए थे। चर्चा है कि पेड़ की जड़ बहुत कमजोर हो रही है। उनको सिर्फ बरसात में ही पानी मिलता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें