पुलिस की ट्रेनिंग ले रही फर्जी आरक्षी
- फोटो : अमर उजाला
फर्जी आरक्षी प्रीति ने बरेली, रायबरेली और लखीमपुर खीरी पीटीएस में ट्रेनिंग ली है। लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन के सीओ द्वारा प्रमाणित फर्जी आईकार्ड प्रीति के पास से बरामद हुआ है। आईजी पीटीएस ने मामले की गंभीरता को देखते फर्जी आरक्षी प्रीति की भूमिका को संदिग्ध बताते आतंकी इनपुट तलाशने की बात कहीं। वहीं, एडीजी मेरठ जोन को चिट्ठी लिखकर मेरठ पीटीएस की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही।
बिजनौर निवासी प्रीति के पास तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक वस्तु, खीरी जनपद के सीओ लाइन के कथित हस्ताक्षर से निर्गत आईकार्ड, किट का सामान, पुलिस की वर्दी में फोटो समेत अन्य सामान बरामद हुआ। मेरठ पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ कि प्रीति बरेली, रायबरेली और लखीमपुर खीरी की पीटीएस में ट्रेनिंग करके आई थी।