फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#RajyaRaniExpress ...अचानक झटके लगे और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे

Mon, 17 Apr 2017 02:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
रामपुर में ट्रेन हादसा
रामपुर में शनिवार सुबह राज्यरानी एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने की सूचना पर मेरठ में भी हड़कंप मच गया। ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के परिवार के सदस्यों ने जहां फोन कर उनकी कुशलता की जानकारी ली, वहीं कुछ लोग सीधे रामपुर ही पहुंच गए। वहीं दिन भर मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर पूछताछ करने वालों का तांता लगा रहा। लखनऊ जाने वाली 12 डिब्बों की राज्यरानी एक्सप्रेस शनिवार सुबह 4.55 बजे सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक से रवाना हुई। सुबह लगभग आठ बजे रामपुर के करीब ट्रेन के करीब 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। जिनमें दो एसी चेयर, सात सेकेंड क्लास, एक जनरल और दो एसएलआर थे। मेरठ से ट्रेन में 165 यात्री सेकेंड क्लास में और 31 यात्री एसी चेयर में सवार हुए थे। जिनमें अधिकतर मेरठ के ही निवासी बताए गए हैं। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक रिजर्वेशन वाले 986 यात्री विभिन्न रेलवे स्टेशनों से बैठकर राज्यरानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे।



 
विज्ञापन

2 of 6
ट्रेन हादसा
ट्रेन हादसे के प्रत्यक्षदर्शी दहशत में हैं। उनका कहना है कि सब कुछ अचानक हुआ। अचानक ट्रेन में झटके लगे और चीख पुकार मच गई। लोग एक दूसरे के ऊपर गिर रहे थे। ट्रेन में सवार सरदार वल्लभ भाई पटेल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आरएस सेंगर ने बताया कि सब कुछ एक झटके में हुआ। ट्रेन में सब अपनी सीटों पर बैठे आराम से सफर कर रहे थे। रामपुर आने वाला था, तभी अचानक तीन चार झटके लगे और ट्रेन में सवार लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे। ट्रेन के पिछले हिस्से के डिब्बे पलट गये, दो तीन डिब्बे पूरी तरह पलट चुके थे, जबकि कई पटरी से उतर गए। वह भी उस कोच में सवार थे जो पटरी से उतर गया था। किसी तरह वह कोच से बाहर निकले, उन्हें भी काफी चोट आई। प्रोफेसर आरएस सेंगर ने बताया कि जो डिब्बे पूरी तरह पलट चुके थे, उसमें कई लोग बुरी तरह फंस गए थे। लहुलुहान लोगों को की मदद के लिए ट्रेन के लोग ही दौड़े, कुछ देर में वहां आसपास के लोग भी आ गए और घायलों को निकालने में जुट गए। ​बाद में स्थानीय पुलिस कर्मी भी वहां पहुंच गए, घायलों को लोगों ने इलाज के लिए रामपुर भिजवाना शुरू किया। बताया कि झटका इतना तेज था कि पहले ही झटके से किसी अनहोनी की आशंका हो गई थी। घटना के बाद मेरठ रेलवे स्टेशन से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। 
विज्ञापन

सीएमओ रामपुर ने जारी की आंशिक घायलों की सूची

3 of 6
ट्रेन हादसा
1- मेघ सिंह (51), कंकरखेड़ा मेरठ            
2- जूही कुमारी (19), सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल            
3- रूबीना (30), लिसाड़ी गेट मेरठ            
4- अमित कुमार (22), बढ़पुरा कानपुर देहात            
5-मोहम्मद जाहिद खां (43), लिसाड़ी गेट मेरठ            
6-मोहम्मद जावेद (25), लिसाड़ी गेट मेरठ            
7-प्रीति (35), दिल्ली रोड टीपी नगर            
8-सहदेव सिंह (50), खतौली मुजफ्फरनगर            
9-पूनम भटनागर (32), रेलवे स्टेशन के सामने मुरादाबाद            
10-वीर सिंह (34),
डिडौली अमरोहा            
11-मनप्रीत कौर (28), कंजरी सराय मुरादाबाद            
12-प्रियांशु कुमार (45), दोघट मेरठ            
13-रामपाल सिंह (30), सिविल लाइंस मुरादाबाद            
14-जहीर हसन, नूरानी मसजिद मुजफ्फरनगर            
15-सहदेव सिंह (50), नगली महासिंह मुजफ्फरनगर            
16-दिशा सिंह  (35), दीन दयाल नगर मुरादाबाद            
17-दीपक गोस्वामी(40), सुभाषनगर बरेली            
18-दीपक, सुभाषनगर बरेली
इसके अलावा मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पूछताछ केंद्र पर निमेश सिंघल, मनोज यात्री के भी घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी।  

अलग से बनाया गया बूथ

4 of 6
रामपुर में ट्रेन हादसा
सिटी रेलवे स्टेशन पर लोगों को जानकारी देने के लिए अलग से एक बूथ बनाया गया। वहां चार अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1072, 0121-2401215 और 66214 जारी किए गए। सुबह से शाम तक अधिक लोगों ने तो इंक्वायरी पर संपर्क नहीं किया, लेकिन दो-तीन लोगों ने फोन पर वार्ता की। इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव और जीआरपी इंस्पेक्टर विनय कुमार मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

रद्द की गई ट्रेन

5 of 6
राज्यरानी एक्सप्रेस के नौ डिब्बे पटरी से उतरे
स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि हमें सुबह सवा आठ बजे सूचना मिली थी कि राज्य रानी एक्सप्रेस का रामपुर में ड्रीलमेंट हो गया है। तभी से हमने अपनी पूरी टीम लगा दी। हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए। ताकि जनता हमसे किसी भी संबंध में जानकारी ले सके ओर अधिकारी भी हमें सूचनाएं प्रसारित कर सकें। कुछ लोगों ने हेल्पलाइन नंबरों पर अपने परिजनों की राजीखुशी की जानकारी ली है। हमारे पास केवल रिजर्वेशन वाले यात्रियों का ही डाटा होता है। हादसे के कारण रेल यातायात बाधित हो गया। जिस कारण मेरठ से लखनऊ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस शनिवार को रद्द कर दी गई। वहीं लखनऊ से चलकर रात 10.30 बजे मेरठ पहुंचने वाली राज्य रानी ट्रेन शनिवार को मेरठ नहीं आ पाई। साथ ही रविवार को सुबह 4.55 बजे मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना होने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटीआई प्रेम सिंह भी राज्यरानी में थे तैनात 

6 of 6
ट्रेन हादसा
रेलवे अधिकारी सीटीआई प्रेम सिंह शनिवार को राज्यरानी एक्सप्रेस में डयूटी पर थे। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा का कहना है कि प्रेम सिंह पूरी तरह सकुशल हैं। उनकी परिवार के सदस्यों से भी बात हो चुकी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें