फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में 5 मासूमों संग सो रहा था परिवार, दबंगों ने लगा दी आग, देखें तस्वीरें

Fri, 14 Apr 2017 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
घर से बेघर हुआ पीड़ित परिवार
मेरठ में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुरानी मोहनपुरी में नाले के पास सलीम पुत्र निजामुद्दीन अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रहता है।
विज्ञापन

2 of 6
दबंगों ने झोपड़ी में लगाई आग
सलीम के मुताबिक सोमवार रात वह बच्चों के साथ सोया हुआ था। इस दौरान कार सवार तीन युवकों ने झोपड़ी में आग लगा दी।
विज्ञापन

3 of 6
जल गया सारा सामान
आग की लपटें देख उसने किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सवाल है कि क्या पीड़ित परिवार की प्रशासन सुनेगा ?  

4 of 6
जलकर राख हुआ सारा सामान
जब उसने आग लगाने का विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उसकी पिटाई कर दी और भाग गए। आग से सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

5 of 6
दबंगों ने झोपड़ी में लगाई आग
सूचना पर यूपी-100 मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने तहरीर देकर एसपी सिटी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीड़ित परिवार
ये अच्छा रहा कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। युवक ने अपनी जान खतरे में डालकर किसी तरह अपने बच्चों को मौत के मुंह से बचा लिया।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें