फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'खेत की सफाई करा देना, जो खर्च होगा दे दूंगा', छात्रा का कत्ल कर अंकुश ने मालिक को किया था फोन; नया खुलासा

Wed, 20 May 2026 10:37 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में छात्रा को अगवा कर हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी अंकुश ने शादी से मना करने पर छात्रा की हत्या कर खेत मालिक को साक्ष्य मिटाने के लिए कॉल किया था। पुलिस ने खेत मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एससी/एसटी एक्ट की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
1 of 10
Student Murder in Meerut - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र की छात्रा को अगवा कर कल्याणपुर गांव के अंकुश ने उकसिया गांव स्थित ईख के खेत में ले जाकर शादी करने की जिद की। छात्रा ने इन्कार कर दिया। छात्रा का मोबाइल चेक करने पर आरोपी को दूसरे युवक से संबंध का शक हुआ। इससे बौखलाए आरोपी ने छात्रा गला दबाकर हत्या कर दी। 

जांच में सामने आया कि आरोपी ने खेत मालिक आदेश को साक्ष्य मिटाने के लिए कॉल की थी। आदेश ने आरोपी का मोबाइल भी छिपाया था। जानकारी पुलिस को नहीं देने पर आदेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद से उसे जमानत मिल गई।

विज्ञापन

2 of 10
सीसीटीवी में आरोपी के साथ बाइक पर जाती दिखी छात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार सुबह छात्रा के पिता और परिजन टीपीनगर थाने पहुंचे। उनके पिता ने थाना पुलिस से अब तक की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य आरोपियों नाम प्राथमिकी में शामिल करने की जानकारी मांगी। 

 
विज्ञापन

3 of 10
छात्रा की हत्या के बाद गांव की गलियों में पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस परिजन को बताया कि आरोपी अंकुश को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार शाम उकसिया गांव ले जाया गया था। वहां जाकर क्राइम सीन रिक्रेट करते हुए आरोपी से पूछताछ की गई और उससे वारदात के संबंध में जानकारी ली गई। 

 

4 of 10
ईंख के खेत में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने बताया कि उसके छात्रा से संबंध थे। फोन पर बातचीत होने के बाद वह उसे बाइक पर बैठाकर उकसिया गांव स्थित ईंख के खेत तक लाया था। इसके बाद आरोपी ने उसे शादी करने की जिद कि लेकिन छात्रा ने साफ कह दिया कि वह अपने माता-पिता की मर्जी से ही शादी करेगी।
विज्ञापन

5 of 10
गांव के रास्ते पर बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने कहा जो खर्च होगा वह दे देगा
छात्रा का मोबाइल चेक करने पर उसे एक लड़के को भेजा गया मैसेज दिखाई दिया। उसे लगा कि इसी वजह से वह शादी से इन्कार कर रही है। आरोपी ने उसके दुपट्टे से ही गला दबाकर हत्या कर दी। यह खेत आरोपी के खेत से पांच सौ मीटर की दूरी पर है। 

 
विज्ञापन

6 of 10
गांव के रास्ते पर बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
इसके चलते आरोपी खेत मालिक से परिचित है। हत्या के बाद आरोपी ने कॉल कर खेत मालिक आदेश से कहा कि खेत की सफाई करा दे, जो भी खर्च होगा वह दे देगा। आदेश ने संगीन वारदात की जानकारी होने के बावजूद सूचना पुलिस को नहीं दी। 
विज्ञापन

7 of 10
गांव के रास्ते पर बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
आरोपी की कॉल डिटेल से भी उसके आदेश को फोन करने पुष्टि हुई है। पुलिस ने मौका-ए-वारदात से कुछ दूरी से छात्रा का और आरोपी आदेश के घर से अंकुश का टूटा मोबाइल बरामद किया। दोनों मोबाइल आरोपी ने वारदात के बाद तोड़ दिए थे। छात्रा का बैग शव के साथ ही बरामद कर लिया गया था। छात्रा के कपड़े आदि के साथ इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

 

8 of 10
गांव के रास्ते पर बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा-करनावल-किनौनी के उकसिया पहुंचे थे
पुलिस के मुताबिक, छात्रा घर से लगभग 9:45 पर घर से निकली थी। इसके बाद लगभग दस बजे वह रेलवे रोड चौराहे पर पहुंचे। आरोपी से संपर्क होने के बाद यहां कुछ देर खड़ी रही और फिर आरोपी के आने पर उसकी बाइक पर बैठकर चली गई। इसके बाद आरोपी उसे कंकरखेड़ा, भूनी टोल, करनावल और किनौनी के रास्ते उकसिया के खेत में ले गया था। भूनी टोल व रेलवे रोड चौराहे के पास के फुटेज भी पुलिस को मिले हैं।

9 of 10
गांव के रास्ते पर बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
धारा बढ़ाने के लिए मांगा जाति प्रमाण पत्र
छात्रा के पिता ने प्राथमिकी में एससी/एसटी एक्ट लगाने की मांग की। इस पर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने उनसे कहा कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

10 of 10
गांव के रास्ते पर बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने उनसे जाति प्रमाण पत्र की मांग की और कहा इसके बाद धारा बढ़ाई जाएगी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है। पीड़ित परिवार को मदद दिलाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें