फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मंत्री के स्वागत में भैसाली मेट्रो स्टेशन में जुटी सैकड़ों भाजपाइयों की भीड़, ढोल बजाकर मनाया जश्न

Tue, 19 May 2026 11:18 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी मिलने के बाद मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर नमो भारत से दिल्ली से मेरठ पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के अंदर और स्टेशन पर खूब नारेबाजी की और जश्न मनाया। 
विज्ञापन
1 of 5
मेट्रो स्टेशन में ढोल बजाकर जश्न मनाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर के स्वागत के उत्साह में मंगलवार को कार्यकर्ताओं की भीड़ भैसाली और शताब्दीनगर मेट्रो स्टेशन परिसर में घुस गई। बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने स्टेशन के अंदर ही ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकना और नारेबाजी करना शुरू कर दिया। वहीं बड़ी संख्या के कार्यकर्ता ट्रेन के भीतर भी नारेबाजी करते रहे। इस दौरान जश्न का अलग ही उत्साह देखने को मिला। 
विज्ञापन

2 of 5
मेट्रो स्टेशन में भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर दिल्ली के सराय काले खां से नमो भारत ट्रेन में सवार होकर मेरठ साउथ स्टेशन पहुंचे थे। इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ भैसाली स्टेशन के लिए मेट्रो ट्रेन में सवार हुए। इस दौरान उनके सैकड़ों समर्थक शताब्दीनगर स्टेशन से भी उसी ट्रेन में सवार हो गए। ट्रेन के भीतर भी भाजपा कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे और खुशियां मनाते रहे।  
 
विज्ञापन

3 of 5
मेट्रो स्टेशन में कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही ट्रेन भैसाली स्टेशन पहुंची, वहां पहले से मौजूद भारी भीड़ ने मंत्री के स्वागत में नारेबाजी शुरू कर दी। स्वागत करने वालों में भाजपा के कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी और राकेश माहेश्वरी समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी व समर्थक शामिल थे।

4 of 5
मेट्रो स्टेशन में स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
उत्साही भाजपाई अपने साथ लाए ढोल-नगाड़ों को लेकर मेट्रो स्टेशन के भीतर टिकट काउंटर के बिल्कुल नजदीक तक पहुंच गए और खूब जश्न मनाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया मंत्री का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
ये बोले अधिकारी
मेट्रो और नमो भारत ट्रेन में सफर करने वाले सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बाकायदा टिकट लेकर ही यात्रा की थी। मेट्रो स्टेशन परिसर में किसी का स्वागत करने से किसी भी व्यक्ति को रोका नहीं जा सकता है। 
-पुनीत वत्स, जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें