फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: इस दीपावली दिखना चाहती हैं खास तो अपनाएं ये ट्रेंडी आउटफिट्स, चुनें ये खास रंग

Thu, 20 Oct 2022 12:26 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
त्योहार पर नए ट्रेंड - फोटो : amar ujala
इस बार दीपावली को लेकर मेरठ में फैशन पर नए ट्रेंड के परिधान बढ़ा रहे हैं शान..... दीपावली पर घर-आंगन को सजाने में जुटीं महिलाएं और युवतियां इस त्योहार पर नए ट्रेंड के परिधानों में सजने-संवरने के लिए भी बेताब हैं। इसीलिए बाजार में भी उनके लिए नए डिजाइनों के साथ आकर्षक परिधान आ गए हैं।

यह भी पढ़ें: Shamli: हरियाणा पुलिस ने यूपी का धान रोका, किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट, कई गिरफ्तार 

सिकुइन की साड़ी, शार्ट कुर्ती, प्लाजो और शरारा से लेकर अन्य परिधान इस बार अधिक ट्रेंड में हैं। धनतेरस से दीपावली और फिर भैया दूज तक अलग-अलग मौकों के लिए खास तरह के गारमेंट्स बाजार में उपलब्ध हैं। फैशन डिजाइनरों के मुताबिक पारंपरिक के साथ वेस्टर्न लुक का मिश्रण भी और आकर्षक बनाएगा।

फैशन डिजाइनर फ्रैंकी गर्ग बताती हैं कि
फैशन डिजाइनर फ्रैंकी गर्ग बताती हैं कि ट्रेंड के अनुसार पेस्टल टोन के परिधान चुने जा रहे हैं। इसमें पेस्टल पिंक, मस्टर्ड येलो, पीच आदि शामिल हैं। वहीं, डार्क टोन में कोकटेल पर्पल, रॉयल ब्लू, टील ग्रीन का ट्रेंड चल रहा है। अब काले रंग के परिधान कम पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
त्योहार पर नए ट्रेंड - फोटो : amar ujala
नए पैटर्न में शरारा, क्रॉप टॉप और प्लाजो
शरारा सूट इन दिनों ट्रेंड में है। त्योहारी मौसम में नए पैटर्न के साथ शरारा की खूब मांग है। शरारा के साथ शॉर्ट कुर्ती या वेस्टर्न टच देने के लिए क्रॉप टॉप भी पहन सकते हैं। वहीं, प्लाजो ऐसा परिधान है जिसे आप घर या बाहर जाने के अनुसार किसी भी रंग में ढाल सकते हैं। आरामदायक इसका खास गुण है। युवतियों में इसकी अधिक मांग है।
विज्ञापन

3 of 5
त्योहार पर नए ट्रेंड - फोटो : amar ujala
शोभा बढ़ा रही सिकुइन की साड़ी
फैशन डिजाइनर निधि जैन कहती हैं कि साड़ी हर भारतीय नारी का गहना है। इसका ट्रेंड हमेशा रहता है। इस बार सिकुइन साड़ी का ट्रेंड हैं। इसे हैवी मेकअप के साथ पहना जा सकता है। ज्वेलरी के साथ इसकी दमक और बढ़ जाती है। कामकाजी महिलाओं के लिए ड्रेस के साथ जैकेट और बेल्ट वाले परिधान खास हैं।

4 of 5
त्योहार पर नए ट्रेंड - फोटो : amar ujala
आर्टिफिशियल ज्वेलरी से करें श्रृंगार
पोल्की में सोने की परत और उसके ऊपर हीरे के टोन से लेकर अन्य आर्टिफिशियल ज्वेलरी से श्रृंगार बेहद आकर्षक होता है। नवरत्न ज्वेलरी में हीरे और मोतियों के साथ नया लुक मिलेगा। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी की मांग अब भी कायम है।

यह भी पढ़ें: Meerut: नहीं घटा प्रदूषण, मेरठ दूसरे दिन भी देश में दूसरे नंबर पर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
त्योहार पर नए ट्रेंड - फोटो : amar ujala
बच्चों से युवाओं के लिए भी खास पैटर्न
बच्चों और युवाओं के लिए भी खास तरह के पैटर्न उपलब्ध हैं। हल्के रंग में कॉटन का कुर्ता पजामा और बच्चियों के लिए रफल ड्रेस, फेदर पैटर्न के डिजाइन में फ्रॉक, हल्का शरारा, लहंगा चुनरी, लांचा पसंद किया जा रहा है। वहीं, फैशन डिजाइनर रानुल कपूर ने बताया कि युवकों का पारंपरिक परिधान कुर्ता पाजामा सदाबहार ट्रेंड है। कुर्ता पाजामा के साथ लखनवी चिकनकरी, लंबी जैकेट, सिल्क के कुर्ते की भी मांग है। पूजा के समय पारंपरिक परिधान ही पसंद किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें