विधायक नाहिद हसन की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कैराना से सपा विधायक के खिलाफ तीन मामलों में गिरफ्तारी वारंट लेकर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी अजय कुमार के अनुसार शनिवार रात और रविवार को भी पुलिस टीमों ने दबिश जारी रखी। कैराना क्षेत्र के बसेड़ा और खुरगान में उनके संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन विधायक नहीं मिले। उधर, विधायक की लोकेशन यूपी के प्रयागराज में मिलने पर पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं।