निर्देशक करन कश्यप की फिल्म ‘बागपत के दूल्हे’ की शूटिंग मेरठ के शोभापुर गांव में शुरू हो गई। शुभारंभ डॉ. आनंद शर्मा ने नारियल फोड़कर किया। यहां करीब 15 दिनों तक शूटिंग चलेगी। शूटिंग देखने के लिए गांव में सुबह से ही भीड़ लग गई। पहले दिन तीन सीन शूट किए गिए। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें:-
विज्ञापन
2 of 8
बागपत के दूल्हे की शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गुरुवार को फिल्म के कई सीन शूट किए गए। निर्देशक करन के अनुसार, यह कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के मुख्य किरदार में सूरत निवासी अभिनेता जय सिंह हैं। सेकेंड लीड रोल में दिल्ली के लोकेश मलिक हैं।
विज्ञापन
3 of 8
बागपत के दूल्हे की शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मुख्य नायिका रायबरेली की रुचि सिंह और सेकेंड लीड में मुंबई की जिया चौहान हैं। फिल्म में गांव शोभापुर को बागपत दिखाया जा रहा है।
4 of 8
बागपत के दूल्हे की शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
यह फिल्म केबल ऑपरेटर्स पर आधारित है। फिल्म में अभिनेता जय सिंह व नायिका रुचि चौहान दोनों ही केबल ऑपरेटर हैं। इनके पिता गहरे दोस्त थे, लेकिन इनके बीच बिल्कुल नहीं बनती है।
विज्ञापन
5 of 8
बागपत के दूल्हे की शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
किया प्रेम का इजहार
गुरुवार को तीन चार सीन शूट हुए। जिसमें पहला था कि गली मोहल्ले से गुजरते हुए अभिनेता जय सिंह नायिका रुचि चौहान को मेरठी अंदाज में प्रेम का प्रस्ताव रखते हैं। लेकिन नायिका नाराज हो जाती है।
विज्ञापन
6 of 8
बागपत के दूल्हे की शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे सीन में दोनों चोरी से एक दूसरे के घर का केबल कनेक्शन काटकर अपने अपने केबल का कनेक्शन जोड़ते देते हैं। इसको लेकर उनमें फिर झगड़ा होता है।
विज्ञापन
7 of 8
बागपत के दूल्हे की शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म के तीसरे सीन में अभिनेता लोगों के घर जाते हैं और अपने केबल की तारीफ करते हैं। डोर टू डोर जाकर लोगों को बताते हैं कि उनके केबल पर 12 बजे एक नया चैनल आएगा।