फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, अब सामने आई ये बड़ी बात, खुलेंगे गहरे राज

Tue, 07 Jan 2020 02:12 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 10
शामली मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
शामली में पाठक परिवार की हत्या को अंजाम देने के बाद गिरफ्त में आने पर हत्यारोपी हिमांशु ने लूट की बात नहीं बताई थी, जबकि कस्टडी रिमांड पर हुई पूछताछ में यह सच्चाई उगल दी और बताया कि लूटपाट के लिए चार लोगों की हत्या की। ऐसे में संभावना है कि आरोपी अब भी कई राज छिपा रहा है, जिनका पर्दाफाश होने पर ही पुलिस हत्यारोपी के मददगारों तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन

2 of 10
जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि हत्यारोपी अभी रिमांड पर है। एसआईटी उससे अभी पूछताछ कर रही है। अभी तक की पूछताछ में इस कांड में अन्य कोई व्यक्ति शामिल होना नहीं पाया गया है। आरोपी ने जो बातें बताई है, उनका क्रास वेरीफिकेशन चल रहा है। हर दृष्टिकोण से एसआईटी द्वारा पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद हत्याकांड से जुड़े और खुलासे हो सकते है। बरामद माल की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है। एसपी का कहना है कि बरामद सोना और चांदी की वास्तविक कीमत का पता जांच में चलेगा। प्रेसवार्ता में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव और एसआईटी मौजूद रही।
विज्ञापन

3 of 10
शामली मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
वहीं एसपी ने यह भी बताया कि हत्यारोपी ने गिरफ्तारी के समय बताया था कि उस पर बैंक का लोन है। उसकी किस्त भी समय पर जमा नहीं कर सका था, जिससे बैंक ने रिकवरी नोटिस भी जारी किया है।

4 of 10
शामली मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
एसपी के मुताबिक अब रिमांड पर आने के बाद एसआईटी की पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था। कुछ दिन पहले दिल्ली की एक टैक्सी कंपनी में नौकरी करने की कोशिश कर रहा था। इसके लिए उसने दिल्ली के संतनगर में किराये पर कमरा लिया था।
विज्ञापन

5 of 10
शामली मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि इसके चलते उसका दिल्ली आना जाना लगा रहता था। अजय पाठक का करीबी शिष्य होने के कारण आरोपी हिमांशु को घर में रखे सामान, गहने आदि की जानकारी पहले से थी। इसके चलते उसने अजय पाठक परिवार की हत्या की और उसके बाद घर में रखे सभी कीमती गहने और सामान लूटकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

6 of 10
शामली मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसकी योजना अगले दिन रात में कार से आकर अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटी के शव को भी ले जाकर कहीं ठिकाने लगाने की थी, लेकिन उससे पहले ही दिन में हत्याकांड का पता चल गया था।
विज्ञापन

7 of 10
गायक अजय पाठक और बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चाबी से खोली गई थी अलमारी 
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि हत्यारोपी को अजय पाठक के घर में अलमारी की चाबी के बारे में जानकारी थी। घर में एक अलमारी खुली हुई थी, जबकि दूसरी अलमारी बंद थी। हत्यारोपी ने अलमारी को चाबी से खोला और वहां से घर का सारा सामान समेटकर कार में रखकर फरार हो गया था।

8 of 10
गायक अजय पाठक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी के मददगार कौन 
पुलिस की जांच में अभी तक एक ही हत्यारोपी हिमांशु सैनी के शामिल होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हत्यारोपी कार लेकर कहां गया और कार को कहां पर खड़ी करके बाइक से शामली पहुंचा। इस हत्याकांड को लेकर वह किन किन लोगों के संपर्क में रहा, आदि कई ऐसे सवाल है जो अभी अनसुलझे हैं। पुलिस अभी तक हत्यारोपी की मदद करने वालों तक नहीं पहुंच पाई है।

9 of 10
जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
एसपी का कहना है कि अभी आरोपी रिमांड पर है। उससे एसआईटी विस्तृत पूछताछ में लगी है। घटना से पहले और बाद में वह किन-किन लोगों के संपर्क में रहा है, कहां-कहां गया, इस बारे में उसने जो भी बताया है, उसे क्रास चेक किया जा रहा है। अभी तक हत्यारोपी के संपर्क में किसी और व्यक्ति की पुष्टि का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। हर बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

10 of 10
शामली मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
जरूरत हुई तो कोर्ट से रिमांड अवधि बढ़ाने को देंगे अर्जी
एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि हत्यारोपी से पूछताछ के लिए अभी उनके पास मंगलवार तक रिमांड अवधि का समय है। इसके बाद भी अगर पूछताछ या साक्ष्य संकलन के लिए जरूरत पड़ती है तो रिमांड अवधि बढ़ाने का प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया जाएगा। इसके अलावा हत्यारोपी का पॉलीग्राफिक या अन्य कोई भी टेस्ट कराने की जरूरत पड़ती है तो उसके लिए विधिक राय लेकर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें