फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: एक-साथ जलीं चार चिताएं तो रो पड़ा पूरा गांव, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

Tue, 07 Jan 2020 01:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
एक साथ किया गया चार शवों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के गांव पोहल्ली निवासी चार युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जैसे ही गांव में खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। इसके बाद सोमवार शाम को चारों युवकों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं एक-साथ चार चिताएं जलती देख हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। भावुक कर देंगी ये तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 7
पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी तरफ गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, शवों का पोस्टमार्टम कराने से लेकर श्मशान में अंतिम संस्कार कराने तक नेताओं ने मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाया। रविवार देर रात करीब ढाई बजे शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

3 of 7
सपा नेता अतुल प्रधान भी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
सोमवार देर सायं शव गांव पहुंचे तो पोहल्ली ही नहीं बल्कि समूचे देहात क्षेत्र के लोग जा पहुंचे। वहीं, अंतिम संस्कार के दौरान बसपा जिलाध्यक्ष अश्वनी जाटव, विधायक संगीत सोम, योगेश वर्मा, सपा नेता अतुल प्रधान, युवा रालोद नेता संजय चौधरी समेत काफी संख्या में विभिन्न पार्टियों के नेता एवं पदाधिकारी पहुंचे। सभी ने अपने-अपने स्तर से मदद कराने का आश्वासन दिया।

4 of 7
एक साथ जलीं चार चिताएं - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान विधायक संगीत सोम ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदना पीड़ित परिजनों के साथ है। हरसंभव सरकारी मदद कराने का प्रयास किया जाएगा। वे तभी से मृतकों के परिजनों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन

5 of 7
योगेश वर्मा भी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मृतकों का जल्द पोस्टमार्टम कराने के लिए सीएमओ से बात की और परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

6 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उधर, अतुल प्रधान ने कहा कि सरकार को चाहिए कि इस तरह सड़क हादसों में मारे जाने वाले लोगों के परिजनों की आर्थिक मदद मुख्यमंत्री राहत कोष से की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मरने वालों में कृष्ण पुत्र बनी सिंह, अमित पुत्र मामचंद, प्रवेश पुत्र सुनील, दुर्गेश पुत्र ब्रह्म सिंह थे। सभी के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें