फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र का मर्डर: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पंचायत में मारी थीं गोलियां, अब सदमे में पूरा गांव

Thu, 07 Apr 2022 06:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
हत्या के बार विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
शामली में भूपेंद्र और उसके बेटे अर्जुन की हत्या की खबर से उनके पैतृक गांव छुर के लोग सदमे में आ गए। कंकरखेड़ा की न्यू सैनिक कॉलोनी में जहां भूपेंद्र का घर है वहां भी मातम छा गया। बुधवार देर रात तक भूपेंद्र की पत्नी दुर्गेश को इस दर्दनाक हत्याकांड का नहीं पता था। उसे परिजनों ने यही बताया था कि अर्जुन और भूपेंद्र का अपहरण हो गया है। हालांकि उनकी आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को यह पता चल गया था। 

भूपेंद्र सिंह और उनके बेटे अर्जुन की शामली में हत्या का मामला लखनऊ तक पहुंच गया। उधर, उनके गांव छुर के 200 ग्रामीण शामली में पहुंच गए। हत्यारोपी सिपाही विक्रांत कंकरखेड़ा स्थित न्यू सैनिक कॉलोनी में भूपेंद्र सिंह के मकान के पास ही किराये पर रहता था।
विज्ञापन

2 of 6
शामली में हत्या - फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक भूपेंद्र सिंह ने सेना में विक्रांत के भाई को भर्ती कराने के नाम पर रुपये ले लिए थे। नौकरी न लगने पर विक्रांत लगातार भूपेंद्र और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसके चलते भूपेंद्र व उनकी मां सुरेंद्र रुपये देने के लिए सिपाही के घर पहुंच गए। रुपये पूरे न देने पर सिपाही भड़क गया और मां-बेटे को बंधक बना लिया। बुधवार को भूपेंद्र से कॉल कराकर उसके इकलौते बेटे अर्जुन को भी शामली बुला लिया और दोनों की हत्या कर दी।
विज्ञापन

3 of 6
शामली में हत्या - फोटो : amar ujala
विक्रांत की धमकी से दहशत में था भूपेंद्र
विक्रांत तीन बार भूपेंद्र के घर पर आकर धमकी दे चुका था। वह कहता था कि अगर रुपये नहीं लौटाए तो वह उसके पूरे परिवार का खात्मा कर देगा। इससे भूपेंद्र और उसका परिवार दहशत में था। मामला बिगड़ सकता है, इसको लेकर भूपेंद्र और उसकी मां सुरेंद्र मंगलवार को 50 हजार रुपये लेकर विक्रांत के घर पहुंचे थे।

4 of 6
शामली में हत्या - फोटो : amar ujala
अब परिवार में पत्नी और बेटी शगुन 
भूपेंद्र का अर्जुन इकलौता बेटा था। भूपेंद्र भी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा ही था। अर्जुन ने इसी साल कंकरखेड़ा स्थित आर्यन स्कूल से इंटर पास की थी। भूपेंद्र के एक बेटी शगुन है, जोकि कंकरखेड़ा स्थित एलए इंटर नेशनल स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। वहीं देर रात रिश्तेदार भी कंकरखेड़ा में उनके आवास पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन

5 of 6
शामली में हत्या - फोटो : amar ujala
15 साल पहले कंकरखेड़ा में आकर बसे भूपेंद्र
छुर गांव के ग्रामीणों ने बताया है कि भूपेंद्र करीब 15 वर्ष पूर्व गांव के घर को बेचने के बाद परिवार सहित कंकरखेड़ा के सैनिक विहार कॉलोनी में रहने लगा था। भूपेंद्र का गांव में अक्सर आना-जाना था। अबकी बार भूपेंद्र परिवार के साथ होली और दिवाली पर गांव नहीं गए थे। भूपेंद्र व उनके बेटे की हत्या की जानकारी पर ग्रामीणों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शामली में हत्या - फोटो : amar ujala
पंचायत में मारी पिता-पुत्र को गोली मारी
बताया गया है कि सिपाही विक्रांत और उसके परिवार ने पिता-पुत्र को बंधक बनाया हुआ था। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम को पंचायत में पिता-पुत्र को बैठाया हुआ था। पंचायत में भूपेंद्र ने विक्रांत को सारे रुपये जल्द लौटाने की बात कहीं थी। पंचायत में ही विक्रांत और उसके भाई ने पिता-पुत्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और गोलियां चला दीं। पंचायत स्थल से थोड़ी दूरी पर पिता-पुत्र के शव मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें