फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: साइकिल मिस्त्री से शार्प शूटर बना शाहरुख पठान, पुलिस कस्टडी में की थी शातिर अपराधी आसिफ की हत्या

Tue, 15 Jul 2025 12:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में मारा गया शाहरुख पठान साइकिल मिस्त्री से शार्प शूटर बना था। वर्चस्व के लिए पठान ने पुलिस कस्टडी में शातिर अपराधी आसिफ जायदा की हत्या थी। मौजूदा समय में अपने खिलाफ मुकदमों के गवाहों को धमका रहा था। 
विज्ञापन
1 of 8
Shahrukh Pathan - फोटो : अमर उजाला
संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्प शूटर मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी शाहरुख पठान ने अपनी जिंदगी की शुरूआत साइकिल की मरम्मत करने के लिए खोली गई पिता की दुकान पर काम सीखने से की थी। इसके बाद अपराध का ऐसा पाठ पढ़ा कि वह माफिया संजीव जीवा व मुख्तार अंसारी तक जा पहुंचा।

उसने एक के बाद एक तीन हत्याएं की। वर्चस्व के लिए उसने पुलिस कस्टडी में शातिर अपराधी आसिफ जायदा की हत्या की। वह वर्तमान में अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों के गवाहों को धमका रहा था। एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार ने बताया कि खालापार निवासी शाहरुख पठान को उसके फूफा फक्करशाह खालापार निवासी अमीर आजम ने संतान न होने के कारण गोद ले लिया था।
विज्ञापन

2 of 8
मुठभेड़ में शूटर शाहरुख पठान ढेर - फोटो : ANI
उसने अपराध करने का सफर साइकिल की मरम्मत करने के दौरान साथी बने सोबी के साथ मिलकर वर्ष 2015 में शुरू किया। दोनों ने नैनी जेल से कोर्ट में पेश होने के बाद वापस ले जाए जा रहे खालापार निवासी आसिफ जायदा की पुलिस कस्टडी में रेलवे स्टेशन पर गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। 

 
विज्ञापन

3 of 8
शाहरुख पठान का एनकाउंटर - फोटो : सोशल मीडिया
यह हत्या वर्चस्व कायम करने के लिए की थी। जीआरपी थाने में मुकदमे दर्ज कराया था। इस हत्या की गूंज पुलिस मुख्यालय लखनऊ तक पहुंची थी।

4 of 8
शाहरुख पठान की कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारी की हत्या में हुई थी सजा
फरारी के दौरान संजीव जीवा के कहने पर वर्ष 2017 में हरिद्वार क्षेत्र की निर्मला छावनी कालोनी में कंबल व्यापारी अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब यह बात सामने आई थी कि संजीव जीवा के कहने पर कनखल के रहने वाले प्रोपर्टी डीलर सुभाष सैनी की हत्या करने आया था लेकिन हुलिया मिलता जुलता होने के कारण अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी की हत्या कर दी थी।
 
विज्ञापन

5 of 8
शाहरुख पठान का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरारी के दौरान ही वर्ष 2017 में आसिफ जायदा की हत्या में गवाह आसिफ के पिता यासीन की हत्या की। तब उस पर पुलिस महानिदेशक ने 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। इसके बाद वह हरिद्वार में गिरफ्तार होकर जेल चला गया था।

 
विज्ञापन

6 of 8
शाहरुख पठान का फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
हरिद्वार की रोशनाबाद जेल में रहते समय उसने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने का विरोध करने पर बंदी रक्षक नितिन सजवाण की पिटाई की थी। अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी मर्डर केस में संजीव जीवा के साथ उसे उम्र कैद की सजा हो गई थी।
विज्ञापन

7 of 8
शाहरुख पठान का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी का शूटर शाहरुख पठान मुठभेड़ में ढेर
मुजफ्फरनगर में रविवार की देर रात मेरठ की एसटीएफ टीम ने मुठभेड़ में संजीव जीवा व मुख्तार अंसारी गिरोह के शॉर्प शूटर शाहरुख पठान (35) को मार गिराया। मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी पठान इन दिनों हरिद्वार के व्यापारी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा होने के बाद जमानत पर था और संभल में जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहा था। उससे दो पिस्टल, एक रिवाल्वर व 70 कारतूस और एक बिना नंबर की कार बरामद हुई।
विज्ञापन

8 of 8
शाहरुख पठान का फाइल फोटो और उसकी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार ने बताया कि रविवार रात में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए साथियों के साथ शाहरुख पठान के छपार क्षेत्र में आने की सूचना पर टीम पहुंची। लगभग एक बजे एक संदिग्ध कार को देखकर बिजोपुरा तिराहे के पास रोकना चाहा तो चालक ने कार नहीं रोकी। चालक ने कार को मोड कर भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर फायरिंग की। उसकी कार संतुलन बिगड़ने पर गड्ढे में फंस गई। जवाबी फायरिंग में कार सवार बदमाश घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें