फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीरो' से हीरो बनने निकल पड़ा है मेरठ का देसी 'बउआ', कहीं दिल जीतेंगी बातें तो कहीं पड़ेंगी लातें

Sat, 03 Nov 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
शाहरुख खान
शाहरुख खान की 21 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म 'जीरो' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं। वहीं अपने अनोखे किरदार 'बउआ' को लेकर वह और भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और करोड़ों फैंस अभी से फिल्म को हिट करार दे चुके हैं। फिल्म की खास बात ये है कि बौने बउआ ठेठ मेरठिया अंदाज में नजर आएंगे। कहने को 'बउआ' एक चार फुट का इंसान है लेकिन उसका अंदाज ही उसे सबसे अलग बनाता है। जानें फिल्म से जुड़ी कुछ और खास बातें:-
विज्ञापन

2 of 9
शाहरुख खान
फिल्म 'जीरो' में अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी अलग-अलग भूमिकाओं में दिखेंगी, जिनके साथ शाहरुख इश्क फरमाते नजर आएंगे। अनुष्का एक पैरालाइज्ड साइंटिस्ट की भूमिका निभा रही हैं। 
फिल्म के ट्रेलर में दिख रहा है कि 'बउआ' यानी शाहरुख कहीं अपने अनोखे अंदाज से अनुष्का से प्यार का इजहार कर रहे हैं, तो कहीं उन्हें कटरीना कैफ से जोर की लात भी पड़ती है और बउआ सिंह जमीन पर धड़ाम हो जाते हैं। खैर जब फिल्म का ट्रेलर इतना दिलचस्प है तो फिल्म कितनी मजेदार होगी यह अंदाजा लगाया जा सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 9
शाहरुख खान
शाहरुख फिल्म में अनुष्का के गाइड बने हैं जिनसे उन्हें प्यार हो जाता है। एक पोस्टर में अनुष्का व्हील चेयर पर नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में दिल्ली का कनॉट प्लेस भी नजर आ रहा है।फिल्म एक बौने व्यक्ति के जीरो से हीरो बनने की कहानी को दर्शाती है।

4 of 9
शाहरुख खान
ये शाहरुख की सबसे महंगी फिल्म कही जा रही है। फिल्म का कुल बजट 200 करोड़ रुपये का है और इसकी शूटिंग 150 दिन में पूरी हुई है। बताया जा रहा है कि यह एक साइंस-फिक्शन फिल्म है। वहीं ऐसा पहली बार है जब शाहरुख ऐसी कोई फिल्म कर रहे हैं। फिल्म में सलमान सहित कई अन्य एक्टर और एक्ट्रेस भी फिल्म में मेहमान की भूमिका दिखेंगे।
विज्ञापन

5 of 9
शाहरुख खान
निर्देशक आनंद एल राय मेरठ में ही इस फिल्म की शूटिंग करना चाहते थे लेकिन शूटिंग की सुरक्षा के लिहाज से इस फिल्म की शूटिंग को कैंसिल कर दिया गया। बाद में इसे मुंबई में ही फिल्माया गया। फिल्म में दिल्ली के चांदनी चौक व कनॉट प्लेस सहित कई जगह दिखाई देंगी। 
विज्ञापन

6 of 9
शाहरुख खान
फिल्म में शाहरुख ठेठ मेरठिया अंदाज में बोलते दिखेंगे। वह चार फुट के बौने यानी 'बउआ' के किरदार में लोगों को अपने देसी अंदाज से गुदगुदाते दिखेंगे। फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय के मुताबिक एक बौने व्यक्ति के खुशमिजाज और अनोखे व्यक्तित्व को एक 'सुपरहीरो' के रूप में पेश करती है। 
विज्ञापन

7 of 9
शाहरुख खान
अभी आये हैं, अभी सांस तो लेने दो, जूस, रूह आफ़जा, रसना, बंटा कुछ तो पूछ लो!
सुनो! हम बोर हो रहे हैं, शादी भी नहीं हुई, वरना बीवी के साथ लूडो खेल लेते, प्लीज कोई फिल्म बताओ टाइम किल करने को।
अरे भाई!! शाहरुख, मेरी मम्मी ने आज आपको बहुत बड़ा कॉम्पलीमेंट दिया, बोली आप मेरे जैसे दिखते हैं। हमने कहा, हां डिंपल तो सेम है पर ड्रेसिंग सेंस अपना थोड़ा ठीक करो गुरू !

8 of 9
शाहरुख खान
फिल्म में मेरठ का घंटाघर, जली कोठी, पुराना बाजार का इलाका नजर आएगा। हालांकि इनका सेट मुंबई में ही तैयार किया गया। वहीं शाहरुख मेरठ के घंटाघर के सामने रिक्शा चलाते भी दिखेंगे। इस रिक्शा में कैटरीना कैफ और अनुष्का उनके साथ बैठी दिख रही हैं लेकिन ये सीन फिल्म में होगा कि नहीं ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। 
 
विज्ञापन

9 of 9
शाहरुख खान
फिल्म में शाहरुख कानपुर की लैदर जैकेट, बनारस का गमछा और दिल्ली का चश्मा पहने नजर आएंगे।फिल्म में घंटाघर के अलावा मेरठ का टाउन हॉल, लाला का बाजार, खैर नगर समेत तीन मस्जिदें, एसएसपी ऑफिस, इमामबाड़ा व नगर निगम ऑफिस की झलक भी दिखेगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें