मेरठ के किठौर में लोग शादी के मंडप में बारात के स्वागत की तैयारी कर रहे थे कि एक बदमाश अचानक फायरिंग करता हुआ मंडप में जा घुसा। किठौर के सटे गांव शाहजमाल स्थित एक बारातघर में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हुई। सरेआम मुठभेड़ के कारण क्षेत्र में भगदड़ मच गई। एक घंटे तक चले ड्रामे के बाद बदमाश ने पुलिस के आगे आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल भी बरामद की है। समर्पण के बाद बदमाश चिल्लाकर-चिल्लाकर किठौर पुलिस के साथ ही जाने की जिद पर अड़ गया, जिसको देख ग्रामीण उग्र हो गए। स्थिति को भांपते देख मौजूद क्राइम ब्रांच और मुंडाली एसओ बदमाश को वहां से ले गए। जिसके बाद बदमाश को क्राइम ब्रांच मेरठ के हवाले कर दिया गया। जानें कैसे जानें कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश : -
विज्ञापन
2 of 11
मेरठ पुलिस
शुक्रवार को किठौर के शाहजमाल में वसीयत फार्म हाऊस में कस्बा निवासी एक व्यक्ति की बेटी की बारात आनी थी। दोपहर करीब 12 बजे किठौर के मोहल्ला उपादियान निवासी बदमाश आलिम पुत्र सलीम उर्फ लाला तमंचे से फायरिंग करता हुआ वहाँ पहुंच गया और वहां मौजूद सरताज, असलम और सुहेल को तमंचे के बल पर एक कमरे बंधक बना लिया।
विज्ञापन
खुद को गोली मारने की धमकी दे रहा था बदमाश
3 of 11
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच किसी ने 100 नम्बर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाने में जीप न होने के चलते एक दीवान डंडा लेकर ही मौके की और दौड पड़ा। सूचना पर गश्त के बाद किठौर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खुद को घिरा देखकर बदमाश ने बाहर न निकलने की बात कहते हुए अन्दर बंधक तीनों युवकों और खुद को गोली मारने की धमकी देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी कई राऊंड गोलियां चलाईं।
फूल गए पुलिस के हाथ-पांव
4 of 11
मेरठ पुलिस
पुलिस बढ़ती देख ग्रामीण भी मौके की और दौड़ने शुरू हो गए। जिससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। काफी देर बाद बदमाश ने किठौर पुलिस और किठौर चैयरपर्सन पति सलमान मुनकाद के ही सामने समर्पण करने की बात कही। जिसके बाद मौके पर पहुंचे चैयरपर्सन पति ने बदमाश से असलाह पुलिस को सौप देने और समर्पण की बात कही। जिसके बाद बदमाश ने सीओ किठौर चक्रपाणी त्रिपाठी के सामने समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
पिस्टल और कारतूस बरामद
5 of 11
मेरठ पुलिस
तालाशी लेने पर बदमाश के पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। समर्पण के बाद अन्य थानो और क्राइम ब्रांच की पुलिस देख बदमाश जोर -जोर से किठौर पुलिस के ही साथ जाने की जिद पर अड़ गया। बाद में क्राइम ब्रांच और मुंडाली एसओ रितेश कुमार भीड़ हो हटाते हुए बडी मशक्कत से बदमाश को गाड़ी में बैठाकर वहाँ ले गए। ग्रामीणो का कहना है की मुठभेड के कारण ज्यादातर बाराती घटना से सहम गए। और बारात में न जाकर वापस घर लौट गए। हालाकिं विदाई सकुशल हो गई थी।
विज्ञापन
बदमाश के गोली चलाते ही पुलिस के छूटे पसीने
6 of 11
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अकेले बदमाश अलीम ने एक घंटे तीन थाने की पुलिस फोर्स व क्राइम ब्रांच को छकाया। सामने गोली चलती देख मुठभेड़ में बदमाशों का एनकाउंटर करने वाली पुलिस के पसीने छूट गए और क्राइम ब्रांच भी पीछे हटी रही। चेयरपर्सन पति को बुलाकर उसकी बदमाश से बातचीत कराई। तब जाकर बदमाश ने खुद को सरेंडर किया। ऐसी में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है।
विज्ञापन
7 of 11
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
किठौर के शाहजमाल में एक मंडप में घुसकर शातिर अलीम किठौर पुलिस पर गोलियां चलाकर ललकार रहा था। इसकी जानकारी लगते ही मुंडाली, खरखौदा और क्राइम ब्रांच टीम भी पहुंच गई। अलीम पुलिस को धमकी दे रहा था कि अगर कोई आगे आया तो गोली मार देगा। नतीजा यह हुआ कि पुलिस फोर्स को पीछे हटना पड़ा। ऐसा लग रहा था कि मानों मंडप में कोई आतंकी घुस गया हो। क्राइम ब्रांच भी अलीम का मोर्चा नहीं ले सकी। चेयरपर्सन पति सलमान को मौके पर बुलाया। अलीम ने समझा बुझाकर सरेंडर कराया।
झुकना पड़ा बदमाश के सामने
8 of 11
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का मुठभेड़ में बदमाश को ढेर करना या पैर में गोली मारना रोजाना का काम था। शुक्रवार बदमाश ने सामने से गोली चलाई तो पुलिस को झुकना पड़ा। पुलिस की कार्यशैली सवाल उठ रहे कि पुलिस को नेताओं की शरण में क्यों जाना पड़ा। नेता के कहने पर सरेंडर किया। अलीम चिल्ला रहा था कि उसको किठौर थाने में बंद किया जाए।
अगर दोनों ओर से गोली चलती तो हो सकती थी अनहोनी
9 of 11
मेरठ पुलिस
वसीयत फार्म हाऊस में सरेआम दिनदहाडे़ मुठभेड में अगर और गोली चलती तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी॥। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर हापुड स्टेंड तथा पास में ही इन्टर कॉलिज था। बदमाश और पुलिस की फायरिंग होते ही स्कूल का गेट बंद करा दिया गया। चैयरपर्सन पति के आग्रह के बाद आलिम ने अपना तमंचा बाहर फेंक दिया था लेकिन एक असलाह अपने पास ही रखा। ऐसे में बदमाश अगर बाहर निकलकर गोली चला देता तो किसी की भी जान जा सकती थी। क्योंकि किसी भी पुलिसकर्मी ने बुलेटप्रुफ जैकेट नहीं पहन रखी थी।
शातिर अपराधी है आलिम
10 of 11
मेरठ पुलिस
पकडे़ गए बदमाश पर हापुड़ और मेरठ जनपद के करीब आधा दर्जन लूट, जानलेवा हमले के मुकदमे कायम हैं। आलिम शातिर अपराधी है। कई वार दबिश देने आई क्राइम ब्रांच और अन्य थानो की पुलिस पर पहले भी फायरिंग कर चुका है। - आनन्द मित्रा, किठौर थाना प्रभारी
बदमाश आलिम के समर्पण के बाद जैसे ही पुलिस उसको लेकर चली तो चैयरपर्सन पति सलमान ने भी बदमाश की बाजू में हाथ डाल लिया। जिसके बाद क्राइम ब्राच के एक सिपाही ने उसकी तालाशी ली तो पिस्टल निकली। जिसको वह अपने साथी को दे रहा था तभी किठौर थाने के सरकारी जीप का चालक वहाँ पहुंचा और क्राइम ब्रांच के सिपाही से उलझ गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें