फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख ने मेरठ को दिया ये कीमती 'तोहफा', फैंस ने धूमधाम से मनाया किंग खान का बर्थडे

Sat, 03 Nov 2018 02:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के मामा लाला के बाजार में रहते थे। इसलिए बचपन में शाहरुख खान का मेरठ में कई बार आना हुआ। बचपन का लंबा वक्त उन्होंने मेरठ में गुजारा। फिल्म जीरो मेरठ की पृष्ठभूमि और मेरठिया भाषा का पुट लिए हुए है। इसलिए किंग खान को मेरठ बहुत लुभाता है। अपने जन्मदिन पर शाहरुख ने मेरठ को दूसरी सौगात दी।
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पहली सौगात उन्होंने जून 2017 में घंटाघर की घड़ी को ठीक कराने के लिए साढ़े छह लाख रुपये के रूप में दी थी। शुक्रवार को अपने 53वें जन्मदिन पर शाहरुख ने फिल्म जीरो के पोस्टर वाली प्रमोशन टीशर्ट मेरठ में अपने फैंस के लिए भेजी। एसआरके ग्रुप ऑफ मेरठ के सदस्यों ने दिल्ली में जाकर ये तोहफा कलेक्ट किया। इन्हीं टीशर्ट को पहनकर उन्होंने जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अपने चहेते अभिनेता शाहरुख खान का जन्मदिन मेरठ वासियों ने धूमधाम से मनाया। शुक्रवार को शाहरुख खान का 53वां बर्थडे था। शुक्रवार को शाहरूख की फिल्म जीरो का ट्रेलर भी लांच हुआ।

4 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फिल्म की कहानी मेरठ पर आधारित होने के कारण मेरठ में किंग खान के दीवानों में यह दिन बेहद खास बन गया। घंटाघर पर एसआरके ग्रुप ऑफ मेरठ के सदस्यों ने धूमधाम से शाहरुख खान का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने जीरो फिल्म के पोस्टर वाला केक तैयार कराया। घंटाघर के केयर टेकर शमशुद्दीन से केक कटाया गया। केक की सेल्फी और जश्न की तस्वीरें फिल्म जीरो के निर्माता, निर्देशक आनंद एल राय को भी भेजी।
विज्ञापन

6 of 7
zero - फोटो : social media
टीम के सदस्यों ने जब मेरठवासियों का जोश देखा और साथ में उस घंटाघर को देखा जिसका सेट उन्होंने फिल्म में दिखाया है तो बेहद खुश हुए। क्लब सदस्यों ने केक काटा और शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
zero
पार्टी का आयोजन शारदा रोड स्थित रेस्टोरेंट में हुआ। हमजा, हुजापा, हम्माज, मोहित, नाज आदि ने भाग लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें