फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, पंखे दे रहे गर्म हवा, झुलसा रही लू, इस तारीख के बाद मिलेगी राहत 

Tue, 07 Jun 2022 11:24 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार


 
विज्ञापन
1 of 6
यूपी मौसम - फोटो : amar ujala
झुलसाने वाली लू का जनजीवन पर बड़ा असर पड़ रहा है। धूप के कहर के चलते लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। सोमवार को रविवार के मुकाबले थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन पश्चिमी यूपी के मेरठ समेत सभी जिले में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री और न्यूनतम 25.4 रहा।

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान समान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी मौसम का मिजाज 9 जून तक यूं ही गर्म रहेगा। इसके बाद 10 और 11 जूल को धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जून माह के अंतिम सप्ताह में ही मानसून पश्चिमी यूपी तक पहुंचने के आसार हैं। इसके बाद ही गर्मी से राहत मिलेगी। अगले कुछ दिन सूरज की तपिश और गर्म हवाओं से राहत नहीं मिलने वाली है। तस्वीरों में देखें गर्मी का जनजीवन पर असर।
विज्ञापन

2 of 6
यूपी मौसम - फोटो : amar ujala
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 जून से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से धूल भरी आंधी चलने के आसार नजर आ रहे हैं हैं। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
यूपी मौसम - फोटो : amar ujala
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी यूपी में मानसून 25 से 30 जून के बीच दस्तक देगा। गर्मी का जनजीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है। दोपहर में बाजारों में ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। 

4 of 6
यूपी मौसम - फोटो : amar ujala
घरों में एसी, कूलर की वजह से बिजली के बिल बढ़ गए हैं। बिजली कटौती से भी लोग परेशान हैं। राहत पाने के लिए शाम के समय लोग पार्कों में काफी समय बिता रहे हैं। वहीं मेरठ में सोमवार को प्रदूषण में थोड़ी राहत मिली और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)191 दर्ज किया गया।   
विज्ञापन

5 of 6
यूपी मौसम - फोटो : amar ujala
बिजली कई इलाकों में प्रत्येक दो घंटे में 15- 20 मिनट तक कट रही है। शहर के कई इलाकों में दिन में ही नहीं बल्कि रात्रि में भी बिजली कटौती हो रही है। कई इलाके ऐसे भी हैं जहां पर लो वोल्टेज के कारण पंखे नहीं घूम रहे।  देहात में नलकूप ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूपी मौसम - फोटो : amar ujala
प्रदूषण की भी मार, एक्यूआई 251
मेरठ और आसपास के जनपदों का एक्यूआई भी फिर तेजी से बढ़ता जा रहा है। लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण लोग परेशान हैं। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 251 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें