आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
36 गवाहों के होने हैं बयान दर्ज
सौरभ हत्याकांड के मुकदमे का ट्रायल जिला जज संजीव पांडे के न्यायालय में चल रहा है। ट्रायल में पहले सभी 36 गवाहों की बयान दर्ज किए जाएंगे।
कोर्ट में मुकदमे के वादी मृतक सौरभ के भाई बबलू, रिपोर्ट दर्ज करने वाले हेडमोहर्रिर बृजेश कुमार, सौरभ की मां रेणू, मृतक के दोस्त सौरभ कुमार, चाकू छुरी विक्रेता राकेश, नीला ड्रम विक्रेता सैफुद्दीन और बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान करने वाले आशु की गवाही हो चुकी है।