बागपत के टीकरी कस्बे की भोजपुरी पट्टी में महिला तेजकुमारी (29) ने अपनी तीन बेटियों गुंजन (7), किट्टो (2) और मीरा (5 माह) की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद ने उसी चुनरी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वारदात के समय उसका पति टूरिस्ट बस का चालक विकास घर के बाहर सोया हुआ था।
यूपी के बागपत जिले में एक महिला ने तीन मासूम बेटियों की हत्या के बाद खुद भी जान दे दी। पति घर के बाहरी हिस्से में सोया हुआ था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, बागपत के दोघट टोकरी की भोजान पट्टी में पति विकास मंगलवार शाम को मकान के बाहरी हिस्से में सोता रहा और कमरे के अंदर उसका पूरा परिवार उजड़ गया। उसकी पत्नी तेज कुमारी एक-एक करके बेटियों को मारती रही और विकास को पता तक नहीं लग सका। पत्नी और तीन बेटियों के शव देखकर विकास बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे संभाला।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 14
टीकरी में घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विकास दिल्ली की ट्रेवल्स एजेंसी में टूरिस्ट बस चलाता है और देशभर में जाता रहता है। इसकी सात साल पहले पंजाब के लुधियाना में मूलरूप से नेपाल की रहने वाली तेज कुमारी से मुलाकात हुई। तेज कुमारी पहले से शादीशुदा थी और उसकी चंद महीने की बेटी गुंजन थी।
विज्ञापन
3 of 14
टीकरी में घटना की जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले पति से विवाद के कारण वह नेपाल से लुधियाना में आकर नौकरी करती थी। वह विकास के साथ शादी करके टीकरी आ गई और दोनों टीकरी में रहने लगे। इसके बाद मीरा और किट्टो का जन्म हुआ।
4 of 14
टीकरी में घटना की जांच करने पहुंचे एसपी सूरज कुमार राय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों का परिवार हंसी-खुशी चल रहा था। विकास ने अपनी पत्नी को एक स्कूटी भी खरीदकर दे रखी थी और परिवार का सारा लेनदेन भी उसी के हाथ में रहता था। विकास मंगलवार शाम को बेफिक्र होकर घर के बाहर सोया हुआ था।
विज्ञापन
5 of 14
तेज कुमारी और बच्चियों की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
उसे नहीं पता था कि उसकी नींद खुलेगी तो उसका परिवार उजड़ा हुआ मिलेगा। तीन बेटियों की हत्या और पत्नी के आत्महत्या के बाद विकास बेसुध होने लगा तो उसको किसी तरह संभाला गया।
विज्ञापन
6 of 14
टीकरी में घटना की जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरे के दरवाजे में अंदर लगा हुआ था ताला
दरवाजे के रोशनदान को तोड़कर अंदर भेजे गए किशोर ने बताया कि दरवाजे में अंदर ताला लगाया गया था। इसके बाद किशोर से ताला तुड़वाया गया और पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे। कमरे में दो बेटियों का शव बेड़ पर और तीसरी बेटी का शव चारपाई पर पड़ा हुआ मिला, जबकि महिला पंखे पर फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन
7 of 14
तेज कुमारी की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
तीन बेटियों का हत्या, फिर मां ने की खुदकुशी
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने तीन मासूम बेटियों का कत्ल कर खुद भी जान दे दी। उसका पति कमरे के बाहर सो रहा था, लेकिन उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जानकारी में जुट गई है।
8 of 14
तोड़ा गया घर का दरवाजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर के बाहर सोया हुआ था पति विकास
जानकारी के अनुसार, बागपत के टीकरी कस्बे की भोजपुरी पट्टी में महिला तेजकुमारी (29) ने अपनी तीन बेटियों गुंजन (7), किट्टो (2) और मीरा (5 माह) की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद ने उसी चुनरी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वारदात के समय उसका पति टूरिस्ट बस का चालक विकास घर के बाहर सोया हुआ था।
9 of 14
टीकरी में घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति के साथ दिल्ली में रहना चाहती थी महिला
एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, विकास दिल्ली में ट्रैवल एजेंसी में टूरिस्ट बस चलाने के कारण काफी बार महीनों तक घर नहीं आता था, इसलिए पत्नी तेज कुमारी उसके साथ बच्चियों को लेकर दिल्ली में रहना चाहती थी। उसने विकास से कई बार इस बारे में कहा तो विकास ने आर्थिक स्थिति ठीक होने पर दिल्ली साथ लेकर जाने की बात कही थी।
10 of 14
टीकरी में घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसको लेकर विवाद होने के कारण ही तेज कुमारी द्वारा यह कदम उठाने की बात कही जा रही है। विकास कुमार सोमवार को दो दिन के लिए घर आया था। वह मंगलवार शाम अपने मकान के बाहरी हिस्से में पेड़ के नीचे सो गया था।
11 of 14
किट्टो की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
अंदर से बंद मिला कमरे का दरवाजा
विकास ने बताया कि रात करीब नौ बजे वह नींद से जागकर मकान में अंदर कमरे में जाने लगा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने कई बार पत्नी और बच्चों को आवाज लगाकर दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर पुलिस को बुलाया।
12 of 14
गुंजन की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
कमरे में पड़े हुए थे तीनों बच्चियों के शव
दरवाजे के ऊपर रोशनदान से टॉर्च लगाकर अंदर देखा गया। कमरे में तीनों बच्चियों के शव पड़े हुए थे और तेजकुमारी फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। पड़ोसी एक किशोर को रोशनदान से कमरे में उतारा गया। उसने अंदर दरवाजे में लगा ताला तोड़कर दरवाजा खोला। पुलिस ने महिला का शव फंदे से उतारा और चारों के शव बाहर निकाले। घटना का पता चलने पर विकास के घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया।
13 of 14
तेज कुमारी का फाइल फोटो और पति विकास
- फोटो : अमर उजाला
दोनों की थी दूसरी शादी...
मूल रूप से नेपाल की रहने वाली तेज कुमारी की विकास से सात साल पहले पंजाब के लुधियाना में मुलाकात हुई थी। तेजकुमारी की पहले शादी हो चुकी थी और उसके पास पांच महीने की बेटी गुंजन थी। वह पति से अलग हो गई थी। विकास की शादी भी 12 साल पहले शामली की युवती से हुई थी और उसकी दो बेटियां थीं।
टीकरी में घटना की जांच करने पहुंचे एसपी सूरज कुमार राय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसके भाई गजेंद्र ने बताया कि उससे विवाद होने के कारण तलाक हो गया था और पहली पत्नी दोनों बच्चियों को लेकर चली गई थी, इसलिए ही तेज कुमारी को उसकी बेटी गुंजन के साथ विकास घर लेकर आ गया था। दोनों ने शादी कर ली और तेज कुमारी ने दो बेटियों किट्टो और मीरा को जन्म दिया।