Saurabh murder case: चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में सौरभ की हत्या के आरोप में बंद पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल मुस्कान ने जेल अधीक्षक को पत्र लिखकर अपनी इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
1 of 8
साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान और साहिल 19 मार्च से जेल में बंद हैं। दोनों को अलग अलग महिला व पुरुष बैरक में रखा गया है। दोनों के वकीलों ने शुक्रवार को जेल के भीतर दोनों आरोपियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
2 of 8
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सामने आया कि दोनों ने एक साथ रहने की इच्छा जाहिर की है। यह बात शुक्रवार को अधिवक्ता रेखा जैन के नेतृत्व में चार वकीलों की टीम ने दोनों से मुलाकात के दाैरान कहीं। वकीलों से कहा कि वे जल्द जमानत कराएं, ताकि वह जेल से बाहर जा सकें।
आधी रात को साहिल के लिए मुस्कान ने मंगवाया था केक
- फोटो : अमर उजाला
जिला कारागार में बंद मुस्कान और साहिल के परिजनों ने उनकी पैरवी करने से इनकार कर दिया था। मुस्कान के परिजनों ने तो उससे मुलाकात करने से भी इनकार कर दिया है। वहीं ये भी सामने आया कि मुस्कान ने भी अपनी बेटी पीहू को एक बार भी याद नहीं किया है।
4 of 8
डांस करते हुए साहिल और मुस्कान
- फोटो : वीडियो ग्रैब
हालांकि साहिल से उसकी नानी पुष्पा देवी जरूर मिलने जेल में पहुंची थी। परिजनों के रवैये को देखते हुए मुस्कान और साहिल ने जेल अधीक्षक को पत्र लिख कर सरकारी वकील उपलब्ध कराने की मांग की थी। इनके प्रार्थना पत्रों को न्यायालय में भेजा गया था।
विज्ञापन
5 of 8
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता रेखा जैन को दोनों के केस लड़ने के लिए नियुक्त किया गया। शुक्रवार को चार वकीलों की टीम ने जेल पहुंच कर मुस्कान और साहिल से मुलाकात की। जेल अधीक्षक विरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान व साहिल ने जेल में भी साथ रहने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
6 of 8
मस्ती में झूमते मुस्कान और साहिल
- फोटो : अमर उजाला
मुस्कान और साहिल को करा रहे योगा
मुस्कान और साहिल की नशे की लत छुड़ाने के लिए जेल में उन्हें योगा और प्राणायम कराया जा रहा है। वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल में जो भी बंदी आते हैं, उनको सुधारने के लिए पूरा प्रयास किया जाता है। बंदियों को जेल में सिलाई और अन्य रोजगार का भी अवसर मिलता है।
विज्ञापन
7 of 8
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
मुस्कान ने अपनी बेटी से बातचीत करने की इच्छा वरिष्ठ जेल अधीक्षक के सामने जताई है। अधीक्षक का कहना है कि इसके लिए बच्ची की देखरेख कर रहे परिजनों से अनुमति ली जाएगी। इसके बाद नियमानुसार बच्ची की मुस्कान से बात कराई जाएगी।
साहिल के साथ रहने की इच्छा जताई
जेल में मुस्कान ने साहिल के साथ एक ही बैरक में रहने की इच्छा जताई है। जेल अधीक्षक का कहना है कि यदि कानूनी तौर पर मुस्कान और साहिल पति-पत्नी होते तो उनकी कंपाउंड में मुलाकात कराई जा सकती थी। ब्लड रिलेशनशिप में यदि कोई महिला और पुरुष एक जेल में बंद हैं, तब उन्हें दिन में मुलाकात के समय मिलवाया जा सकता है। नियमानुसार मुस्कान की यह मांग पूरी नहीं की जा सकती।