फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड में नया अपडेट: जेल में कातिल मुस्कान और साहिल को है ये बेताबी; वकीलों के सामने इस मांग को रखा

Sat, 29 Mar 2025 09:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में हुए सौरभ हत्यकांड में शामिल पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल से शुक्रवार को जेल में अधिवक्ता रेखा जैन के नेतृत्व में चार वकीलों की टीम ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने जेल में ये इच्छा जाहिर की। पढ़ें पूरी जानकारी
विज्ञापन
1 of 14
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान और साहिल ने एक साथ रहने की इच्छा जाहिर की है। यह बात शुक्रवार को अधिवक्ता रेखा जैन के नेतृत्व में चार वकीलों की टीम ने दोनों से मुलाकात के दौरान कहीं। वकीलों से कहा कि वे जल्द जमानत कराएं, ताकि वह जेल से बाहर जा सकें। 

जिला कारागार में बंद मुस्कान और साहिल के परिजनों ने उनकी पैरवी करने से इन्कार कर दिया था। मुस्कान के परिजन ने तो उससे मुलाकात करने से भी इनकार कर दिया है। हालांकि साहिल से उसकी नानी पुष्पा देवी जरूर मिलने जेल में पहुंची थी। 
विज्ञापन

2 of 14
Meerut Murder Case - फोटो : अमर उजाला
रेखा जैन लड़ेंगी दोनों का केस
परिजनों के रवैये को देखते हुए मुस्कान और साहिल ने जेल अधीक्षक को पत्र लिख कर सरकारी वकील उपलब्ध कराने की मांग की थी। इनके प्रार्थना पत्रों को न्यायालय में भेजा गया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता रेखा जैन को दोनों के केस लड़ने के लिए नियुक्त किया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 14
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
जेल में की वकीलों ने आरोपियों से मुलाकात
शुक्रवार को चार वकीलों की टीम ने जेल पहुंच कर मुस्कान और साहिल से मुलाकात की। जेल अधीक्षक विरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान व साहिल ने जेल में भी साथ रहने की इच्छा जाहिर की। दोनों को जेल नियमावली के बारे में बताया गया कि जेल में शादीशुदा बंदियों को ही पंद्रह दिन में एक बार मुलाकात का मौका दिया जाता है। उधर, वकीलों की टीम ने उन्हें जमानत के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल करने का आश्वासन दिया है।

4 of 14
सौरभ की शोक सभा में सौरभ के चित्र पर पुष्प अर्जित कर रोते हुए श्रद्धांजलि देती सौरभ की मां - फोटो : संवाद
नम आंखों से दी सौरभ को श्रद्धांजलि
इससे पहले, मेरठ के ब्रह्मपुरी स्थित आवास पर बुधवार को सौरभ की शोकसभा हुई। नम आंखों से लोगों ने सौरभ को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। भाई बबलू की आंखों से आंसू छलक पड़े। उनकी मां रेणू बेसुध हो गईं। उनको पानी पिलाया गया। बीपी चेक किया गया। परिजनों ने कहा कि मुस्कान के परिजनों की भी भूमिका संदिग्ध है। उनको भी जांच के दायरे में लाना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा, सौरभ के हत्यारोपियों को जल्द सजा दिलाएंगे। इसके लिए उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी वार्ता की है। 

 
विज्ञापन

5 of 14
सौरभ का बड़ा भाई बबलू। - फोटो : अमर उजाला
'भतीजी पीहू को वह अपने घर लाना चाहते हैं'
सौरभ को याद करके भाई बबलू बुरी तरह रोता रहा। रोते हुए बबलू ने कहा, भतीजी पीहू को वह अपने घर लाना चाहते हैं, वह नहीं चाहते कि जिस तरह परवरिश मुस्कान की हुई है, उस तरह पीहू की परवरिश न हो। मां रेणू सिंह को बेसुध होने पर किसी तरह परिवार ने संभाला। शोक सभा में मौजूद रिश्तेदार, दोस्त सौरभ की याद में भावुक थे। बुआ की लड़की ने कहा- सौरभ बचपन से ही बड़े चंचल स्वभाव का था। ऐसा हो जाएगा पता नहीं था।
विज्ञापन

6 of 14
Meerut saurabh murder case - फोटो : अमर उजाला
'सोशल मीडिया पर बनाई जा रही रील पर भी रोक लगे'
भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलदत्त शर्मा ने कहा, केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द सजा दिलाकर सौरभ और परिजनों को न्याय दिलाएंगे। चार्जशीट के संबंध में पुलिस-प्रशासन से लगातार अपडेट ली जा रही है। वकील मुहैया कराने पर भी पार्टी सहयोग करेगी। मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी शोकसभा में शामिल हुए। महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने पीड़ित परिवार को शोक पत्र सौंपकर हर संभव मदद करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से सोशल मीडिया पर रील बनाई जा रही हैं, इस पर भी रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन

7 of 14
आरोपी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
मां से मिलने की जिद कर रही मासूम पीहू
मुस्कान की छह साल की बेटी पीहू मम्मी, पापा को याद करके रोती रहती है। मुस्कान के परिजन बच्ची को मोबाइल देकर चुप कराते हैं। पीहू अपनी मां से मिलने की जिद करती हैतो उसको टीवी और मोबाइल में लगा दिया जाता है, लेकिन ऐसा कब तक। इसको लेकर सौरभ के परिवार ने आगे आकर पीहू की परवरिश खुद करने का फैसला लिया है। वह अधिकारियों से भी मिलेंगे। पीहू को वापस लाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

8 of 14
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस को प्रॉपर्टी और बैंक के दस्तावेज दिए
वारदात के खुलासे के बाद से मुस्कान के माता-पिता घर से नहीं निकल रहे हैं। प्रमोद रस्तोगी की दुकान भी आठ दिनों से बंद पड़ी है। मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने कहा हम पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं। हमने पुलिस को अपनी प्राेपर्टी, बैंक पासबुक समेत सभी जरूरी कागजात दिए हैं।
 

9 of 14
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में हुई युवक सौरभ कुमार की हत्या - फोटो : संवाद
फोरेंसिक टीम ने खून के नमूने लिए, बेडरुम और बाथरुम का नक्शा बनाया
सौरभ की हत्या करने के बाद पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल सलाखों के पीछे हैं। मंगलवार को एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन, ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और फोरेंसिक की टीम सौरभ के किराए के मकान में पहुंचे। टीम ने मौके से खून के नमूने और फिंगर प्रिंट लिए। टीम ने बेडरूम और बाथरूम का भी नक्शा तैयार किया गया है। टीम ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की। दो घंटे साक्ष्य जुटाने के बाद टीम वापस लौटी।

10 of 14
आरोपी मुस्कान रस्तोगी - फोटो : संवाद
ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में सौरभ की हत्या पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ कर दी थी। आरोपियों ने सौरभ की गर्दन काट दी थी। साहिल गर्दन अपने घर लेकर गया था। जिसके बाद दोनों शिमला, कसोल और मनाली घूमने गए थे। वापस आने के बाद वारदात का पर्दाफाश हो गया था। ब्रह्मपुरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनो आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल करने के लिए साक्ष्य जुटा रही है।

11 of 14
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद
इसी कड़ी में जिस किराए के घर में सौरभ और मुस्कान रहते थे, फोरेंसिक टीम मौके पहुंची। इस दौरान लोगों की भी भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि साहिल के घर पर भी पुलिस की टीम पहुंची। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी, इसके लिए साक्ष्य एकत्र किए जा रहे है।

12 of 14
मृतक सौरभ कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
लंदन से लौटे युवक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या
जानकारी के अनुसार, मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर ऊपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ चार मार्च की शाम को हिमाचल घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी। 

13 of 14
थाना ब्रह्मपुरी में बैठे हत्यारोपी मुस्कान के परिजन - फोटो : संवाद
परिवार के साथ थाने पहुंची थी मुस्कान
18 मार्च को पिता प्रमोद कुमार मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सौरभ शव को बरामद कर लिया। लंदन में नौकरी कर रहा ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर की मास्टर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को अपने घर लौटा। दरअसल, 25 फरवरी को उसकी पत्नी मुस्कान (26) का जन्मदिन था। इसी को मनाने के लिए वह वापस आया था, साथ ही 28 फरवरी को बेटी पीहू (5) का जन्मदिन था। 
विज्ञापन

14 of 14
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
तीन मार्च की रात पूरी तरह बदल गई कहानी
दोनों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद तीन मार्च की रात यह कहानी पूरी तरह बदल गई। पत्नी मुस्कान ने रात के समय खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) को घर बुलाया और चाकू घोंपकर सौरभ की हत्या कर दी, फिर धारदार हथियार से शव के 15 टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डालकर डस्ट और सीमेंट से घोल बनाकर ढक्कन को सील कर दिया।

ये भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: बेडरूम में कत्ल, बाथरूम में किए टुकड़े, मुस्कान के घर से लिए खून के नमूने; नक्शा भी किया तैयार



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें