कैंडल मार्च निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
हाथ में मोमबत्ती और सौरभ की तस्वीर लेकर निकाले कैंडल मार्च में काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सौरभ के हत्यारों को फांसी दो के नारे भी लगे। मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने कहा कि सौरभ की हत्या जिस तरह से की गई है। उसके हत्यारों को फांसी दी जाए। कानून इन्हें ऐसी सजा दे कि कोई भी इंसान ऐसा अपराध करने के बारे में सोच भी न सके। कैंडल मार्च श्रीनीलकंठ महादेव मंदिर के सामने से शुरू होकर गौरीपुरा चौकी तक निकाला गया।