मेरठ में हुए सौरभ के कत्ल की दिल दहलाने वाली वारदात ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। वहीं शनिवार को भी क्षेत्र में हत्या की चर्चा रही। सोशल मीडिया पर भी देश भर में साैरभ की हत्या का मुद्दा छाया रहा। कातिल साहिल और मुस्कान के रील्स वायरल होते रहे।
मेरठ में हुए सौरभ के कत्ल की दिल दहलाने वाली वारदात से हर कोई हैरत में है। मुस्कान और साहिल के पड़ोसियों को कई दिन बीतने के बाद भी यकीन नहीं हो रहा कि ये दोनों इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देंगे। वहीं इस हत्याकांड की चर्चा पूरे शहर में होती रही। सोशल मीडिया पर भी सौरभ हत्याकांड छाया रहा। देश भर के लोग यहां शहर से रहने वाले अपने परिचितों और रिश्तेदारों से इस हत्याकांड के बारे में जानकारी लेते रहे। वहीं सोशल मीडिया पर साहिल और मुस्कान की कसोल, मनाली की वीडियो व रील्स वायरल होती रहीं। तो कोई अपनी राय जाहिर करता नजर आया।
विज्ञापन
2 of 8
माैके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मपुरी में घटनास्थल के पास रहने वाली राधा गोयल ने बताया कि मुस्कान यहां मकान में बेटी के साथ रहती थी। करीब ढाई साल से ये यहां किराये पर रहते थे। मुस्कान किसी से बात नहीं करती थी। बेटी को छोड़ने स्कूल जाती थी। सौरभ को फरवरी के आखिर में पहली बार देखा तो पता चला कि यह मुस्कान का पति है। हां, साहिल रोजाना यहां आता था। राधा के अलावा निशा तोमर, विकास आदि भी जघन्य हत्याकांड से हैरत में हैं।
विज्ञापन
3 of 8
जहां रहते थे साैरभ और मुस्कान, वहां सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
साहिल के किरायेदार पवन शर्मा, पड़ोसी योगेश जैन, शेखर को भी यकीन नहीं हुआ कि वह ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम देगा। साहिल के पकड़े जाने पर अपने मायके से बुधवार को लौट कर आई उसकी नानी पुष्पा का भी कहना है कि उसे यकीन नहीं हो रहा कि साहिल ऐसा करेगा। इस घटना के बाद बुधवार को भी घटनास्थल वाली लगी में सन्नाटा पसरा रहा। मकान में पुलिस का ताला लगा हुआ है। पूरे शहर में इसी हत्याकांड की चर्चा होती रही।
4 of 8
आरोपी साहिल व मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
सौरभ कुमार की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट में पेश किया गया तो उनके चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। उन्हें देखकर नहीं लग रहा था कि इस वारदात का उन्हें जरा भी दुख है, मगर सोशल मीडिया साइट्स पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा। लोग तरह-तरह के कमेंट कर गुस्सा और अफसोस जाहिर कर रहे हैं। अधिकतर लोगों का यही कहना है कि तलाक देकर ही प्रेमी के साथ चली जाती, हत्या करने की क्या जरूरत थी।
विज्ञापन
5 of 8
मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
सोना नाम की यूजर ने लिखा- साहिल शुक्ला और मुस्कान को दी जाए फांसी, ऐसे मामलों में बने सख्त कानून। वैदिक और फूडी ने लिखा- छोड़ देती मारने की क्या जरूरत थी। गोविंद प्रसाद ने लिखा कि हत्या करने के बजाय पति को तलाक दे देती, फिर प्रेमी के साथ रह लेती। वीर ने कमेंट किया-मारा क्यों, छोड़ देती, वो भी किसी का लाडला होगा। मास्टर एकराज ने लिखा, वैवाहिक जीवन में हत्या से अच्छा शब्द है तलाक।
विज्ञापन
6 of 8
साैरभ हत्याकांड, कातिल मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
सौरभ लंदन से कमाकर भेजता था, ये लोग ऐश करते थे
सोशल मीडिया पर रिहान खान ने लिखा, सौरभ लंदन से कमाकर भेजता था और ये लोग ऐश करते थे। अब जेल में करेंगे आशिकी। प्रिया रॉय ने लिखा, ये लव जेहाद नहीं, ये है सीमेंट जेहाद।
अजित यादव ने कमेंट किया- साहिल शुक्ला का होना चाहिए एनकाउंटर। शैलेंद्र कुमार नाम के यूजर ने सलाह दी-रतन टाटा, वाजपेयी और अब्दुल कलाम की सोच को अपनाओ और इन चक्करों से दूर रहो।
मोहित तोमर की राय रही कि लिव इन रिलेशन और एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर समाज को गलत दिशा में ले जा रहा है। प्रशांत ने लिखा, विदेश में नौकरी करने वाले से शादी और नशेड़ी से अफेयर। हार्दिक पांड्या और चहल केस की तरह तलाक लेकर लूटो पैसा, या फिर हत्या कर दो, यही तो हो रहा है। मनोज कुमार ने लिखा, ये सब बॉलीवुड के नक्शेकदम पर चलने का नतीजा है। वहीं, मोहम्मद कलाम ने लिखा-किसी भी घटना के लिए पूरे समाज को दोषी मानना सही नहीं है।
27 साल का हो गया हूं, ये देख नहीं होती शादी की हिम्मत
डाॅ. अनिमेश ने लिखा, पति का पैसा खाओ और अय्याशी दूसरे के साथ करो। बीके ने लिखा, कुछ नहीं होगा इन्हें, तीन-चार साल में बाहर आ जाएंगे।
अनीशा पटेल ने लिखा, ये औरत समाज के लिए कलंक है, इसे जीने का कोई हक नहीं है। शिव प्रजापति ने कमेंट किया-27 साल का हो गया हूं। मगर ये सब देखकर शादी करने की हिम्मत नहीं होती
पल्लव ने लिखा, ऐसे नशेड़ी दिखने वाले के लिए इतने हैंडसम और प्यार करने वाले पति को छोड़ दिया।
जेल जाते समय बोली मुस्कान, मुझे किए पर पछतावा है
प्रेमी के साथ मिल कर पति सौरभ की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाली मुस्कान को जेल जाते समय अपने किए पर पछतावा हुआ। उसके पिता प्रमोद रस्तोगी ने भी उसे खूब नसीहत दी। पुलिस जब मुस्कान को कचहरी से जेल छोड़ने जा रही थी तो तब उसने कहा कि उसे अपने किए पर पछतावा है। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था।