फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड : आटा रखना है कहकर 1200 में ड्रम लाई थी मुस्कान, नशीला इंजेक्शन दिलाने में शामिल था एक बुजुर्ग

Sat, 22 Mar 2025 05:40 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घंटाघर के दुकानदार सैफुद्दीन से 1200 रुपये में मुस्कान ने ड्रम खरीदा था। सैफुद्दीन ने कहा कि आटा रखने के लिए कहकर मुस्कान ने ड्रम खरीदा था। इसी ड्रम में शव को रखा गया था। 
विज्ञापन
1 of 5
Meerut saurabh murder case - फोटो : अमर उजाला
शासन-प्रशासन और ड्रग विभाग की पाबंदी के बावजूद खैरनगर में नशीले इंजेक्शन बिना पर्चे बेचे जा रहे हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर में इस्तेमाल किए जाने वाले मिडाजोलम इंजेक्शन को अस्पताल के बिना पर्चे के खैरनगर के ऊषा मेडिकल स्टोर के संचालक ने दे दिया। सौरभ की हत्या में इसी इंजेक्शन का प्रयोग किया गया। डॉक्टर के पर्चे पर यह इंजेक्शन नहीं दिया जा सकता है। इस बात को खुद डॉक्टर स्वीकार कर रहे हैं। इस बिंदु को भी पुलिस ने जांच में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
22 फरवरी को मेडिकल स्टोर गई थी मुस्कान
मुस्कान ने अपने को डिप्रेशन में बताकर पर्चे पर नींद की गोली लिखवाई थी। इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर अरविंद देशवाल का बयान लिया। उन्होंने नींद की गोली नहीं लिखने की बात बयान में कही थी। इसके बाद गूगल पर देखकर डॉक्टर के पर्चे पर खुद मुस्कान ने नींद की दवाएं और इंजेक्शन सर्च किए। उसने मिडाजोलम इंजेक्शन को डॉक्टर के पर्चे पर लिख लिया और एक बुजुर्ग के साथ खैरनगर स्थित ऊषा मेडिकल स्टोर पर नींद की दवाएं और मिडाजोलम इंजेक्शन लेने के लिए 22 फरवरी को पहुंच गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मिडाजोलम इंजेक्शन का प्रयोग आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर में भर्ती मरीजों को ही दिया जाता है। यह इंजेक्शन डॉक्टर के पर्चे पर भी नहीं दिया जा सकता।

यह भी पढ़ें : कातिल मुस्कान: हत्या के बाद पेशेवर अपराधियों की तरह बेखाैफ थे दोनों, चेहरे पर जरा भी न था कानून का खाैफ
विज्ञापन

3 of 5
Meerut Murder Case - फोटो : अमर उजाला
कौन था मुस्कान के साथ बुजुर्ग व्यक्ति
इस इंजेक्शन को लेने के लिए अस्पताल के पर्चे पर डॉक्टर लिखते हैं। इसके बाद ही मेडिकल स्टोर संचालक इंजेक्शन को देते हैं। इसके बावजूद ऊषा मेडिकल स्टोर के संचालक ने डॉक्टर के पर्चे पर इंजेक्शन दे दिया है। इसे भी पुलिस ने अपनी जांच में शामिल कर लिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मिडाजोलम इंजेक्शन को अस्पताल के पर्चे पर दिया जाता है, ऐसी बात सामने आई है। इसको लेकर डॉक्टरों से भी बातचीत की गई है। डॉक्टर के पर्चे पर इंजेक्शन देना भी अपराध है। इस बिंदु को भी जांच में शामिल किया गया है। वहीं, ऊषा मेडिकल स्टोर के संचालक अमित जोशी ने बताया कि डॉक्टर का पर्चा देखने के बाद नींद का इंजेक्शन दिया गया है। वह एक बुजुर्ग व्यक्ति को साथ लेकर आई थी। नियम अनुसार हमें पर्चे पर दवाई दी है।

यह भी पढ़ें : Meerut Murder Case: एक और Video, आधी रात ड्राइवर से मंगवाया केक, हाथ से साहिल को खिलाकर मुस्कान ने किया Kiss

4 of 5
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने कहा...
मिडाजोलम इंजेक्शन का प्रयोग आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर में इस्तेमाल किया जाता है। मरीज को सीधे पर्चे पर लिखकर नहीं दिया जाता है। जब भी मरीज को यह इंजेक्शन देना होता है तो अस्पताल के पर्चे पर डॉक्टर लिखकर देते हैं। इसके बाद तीमारदार मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन खरीदकर डॉक्टर को देते हैं। यह इंजेक्शन मिर्गी के दौरे और नींद के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। डॉक्टर सीधे पर्चे पर इस इंजेक्शन को नहीं लिखते हैं। अस्पताल के पर्चे पर लिखकर दिया जाता है। -डॉ. वीके बिंद्रा, वरिष्ठ फिजिशियन, मेरठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वह ड्रम जिसमें रखा गया शव - फोटो : संवाद
आटा रखने की बात कहकर 1200 रुपये में खरीदा था ड्रम
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घंटाघर के दुकानदार सैफुद्दीन से 1200 रुपये में मुस्कान ने ड्रम खरीदा था। सैफुद्दीन ने कहा कि आटा रखने के लिए कहकर मुस्कान ने ड्रम खरीदा था। इसी ड्रम में शव को रखा गया था। शारदा रोड पर सिंघल बर्तन वाले के मालिक अंकित से मुस्कान ने सौरभ की हत्या के लिए दोनों चाकू खरीदे थे। अंकित ने पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची। अंकित ने बताया कि रोजमर्रा की जरूरतों के चाकू हमारे यहां बिकते हैं। मुर्गा काटने की बात कहकर आठ सौ रुपये के दो चाकू खरीदे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें