फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: पति की हत्या से पहले मरीज बन इस मकसद से डाॅक्टर के पास गई थी मुस्कान, फिर इंटरनेट से देखकर की ये हरकत

Fri, 21 Mar 2025 11:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Saurabh Murder Case Meerut: आरोपी मुस्कान को शक था कि यदि साहिल से बढ़ती नजदीकी का साैरभ को फिर से पता चला तो वह उसे छोड़ देगा।  इसलिए साहिल के साथ मिलकर उसने मर्डर की प्लानिंग शुरू कर दी। वह हत्या के मकसद से बहाना बनाकर डाॅक्टर के पास भी गई थी। 
विज्ञापन
1 of 9
मुसकान, साहिल, मृतक साैरभ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के साैरभ हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ तो हर कोई सन्न रह गया। वहीं इस हत्याकांड के खुलासे के तीन दिन बाद भी क्षेत्र में इसकी चर्चा रही। आज भी देर शाम तक साैरभ के आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं आरोपी पत्नी मुस्कान को लेकर कई बड़े खुलासे हुए। जांच में सामने आया कि पति की हत्या के कुछा दिन पहले मुस्कान एक डाॅक्टर के पास भी गई थी। इसके बाद साहिल के साथ मिलकर इंटरनेट पर हत्या के तरीके खंगाले। फिलहाल पुलिस इस जघन्य अपराध की गंभीरता से जांच पड़ताल में लगी है। जानिए आखिर मुस्कान ने डाॅक्टर से क्या कहा?
विज्ञापन

2 of 9
साैरभ के साथ मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मुस्कान को शक था कि यदि मना करने के बावजूद साहिल से बढ़ती नजदीकी का साैरभ का पता चलेगा तो वह उसे तलाक दे देगा या मार डालेगा। 

साैरभ को पत्नी के साहिल से संबंधों की जानकारी थी। इसे लेकर कई बार विवाद हुआ। साैरभ से मुस्कान ने तलाक की बात कही तो साैरभ ने रिश्ता बचाने के लिए ऐसा करना उचित नहीं समझा। मुस्कान ने भरोसा दिया कि वह साहिल से नहीं मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

3 of 9
मृतक साैरभ - फोटो : अमर उजाला
मुस्कान साैरभ को तलाक भी नहीं देना चाहती थी और उसके साथ भी नहीं रहना चाहती थी। वह साैरभ के साथ रह रही थी लेकिन उसके दिल और दिमाग में सिर्फ साहिल ही छाया रहता। साैरभ उसकी आंखों में खटकने लगा था। जब वह लंदन चला जाता तो मुस्कान साहिल को अपने घर बुला लेती थी। हर वीकेंड बेटी को अपने मायके छोड़कर उसके साथ घूमने निकल जाती। पिछले वर्ष नवंबर माह में  उसने और साहिल ने साैरभ को रास्ते से हटाने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया था। 

4 of 9
साैरभ, पुलिस गिरफ्त में पत्नी मुस्कान व प्रेमी साहिल - फोटो : अमर उजाला
साैरभ पत्नी-बेटी के जन्मदिन, होली मनाने और अपने पासपोर्ट के रिनुअल के लिए लंदन से घर आया था। मुस्कान और साहिल ने साैरभ की हत्या के लिए यही समय चुना, क्योंकि कुछ ही दिन बाद साैरभ लंदन लाैटना था। ऐसे में परिजन सोचते कि उनका बेटा लंदन जाकर फोन नहीं उठा रहा और हत्या का शक भी नहीं होता।

विज्ञापन

5 of 9
साैरभ, पुलिस गिरफ्त में पत्नी मुस्कान व प्रेमी साहिल - फोटो : अमर उजाला
आरोपी साैरभ की हत्या के लिए लंबे समय से तरीके खोज रहे थे। यूट्यूब पर वीडियो देखते क्राइम सिरीज देखते और इंटरनेट पर लाश को ठिकाने लगाने के तरीके खोजते। वे साैरभ को बेहोश कर मारना चाहते थे। इसके लिए नींद की गोलियों को मुफीद समझी गईं। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि हत्या के कुछ ही दिन पहले मुस्कान एक डाॅक्टर के पास भी गई थी।
विज्ञापन

6 of 9
मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच के अनुसार मुस्कान क्षेत्र के ही एक डाॅक्टर के पास डिप्रेशन की मरीज बनकर गई थी। उसने वहां जाकर डाॅक्टर से कहा कि उसे तनाव रहता है , जिस कारण वह सो नहीं पाती है और उसे नींद की दवा चाहिए। इस पर डाॅक्टर ने कुछ जेनरिक दवाएं लिखी लेकिन नींद की दवाई नहीं लिखी।

विज्ञापन

7 of 9
मुस्कान का व्हाटसएप ऑडियो, होली पर मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि डाॅक्टर के पर्चे पर लिखे बिना नींद की दवाएं मेडिकल स्टोर से नहीं खरीदी जा सकतीं। ऐसे में मुस्कान नींद की गोलियां डाॅक्टर के पर्चे पर लिखवाने के मकसद से डाॅक्टर के पास गई, लेकिन बात नहीं बनी।

8 of 9
पूरा ड्रम ही भेजना पड़ा मोर्चरी - फोटो : अमर उजाला
मुस्कान डाॅक्टर के पास से घर वापस आई और फिर से इंटरनेट पर बेहोशी की दवाएं खंगालना शुरू कीं। इस कार्य में साहिल ने भी उसकी मदद की। आरोपियों ने इंटरनेट पर देखकर नशे का इंजेक्शन डाॅक्टर के उसी पर्चेपर लिखा जिस पर डाॅक्टर ने जेनरिक दवाएं लिखीं थीं। 
विज्ञापन

9 of 9
आरोपी साहिल व मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
मुस्कान एक बुजुर्ग व्यिक्त् को लेकर डाॅक्टर के पर्चे के साथ खैरनगर पहुंची और एक मेडिकल स्टोर से 22 फरवरी को ये सभी दवाएं खरीद लीं। तीन मार्च को जब साैरभ मां के घर से लाैकी के कोफ्ते की सब्जी लेकर आया और कहा कि मुस्कान खाना गर्म कर लो।

मुस्कान खाना लगाने गई तभी सब्जी गर्म करने के बाद ये इंजेक्शन मिला दिया। खाना खाते ही साैरभ बेहोश हो गया और मुस्कान ने साहिल को बुलाकर पति को चाकू घोंप कर मार डाला। इसके बाद शव के टुकड़ों को ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया और मनाली के लिए घूमने निकल गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें