फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तंत्र-मंत्र, एलियन की पेंटिंग... साहिल के कमरे से मिली ऐसी चीजें, जो अंधविश्वासी होने की तरफ कर रहीं इशारा

Thu, 20 Mar 2025 04:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

साहिल के कमरे की दीवारों पर कई ऐसी पेंटिंग भी मिलीं, जिससे उसके साइको होने और भूत प्रेतों में रुचि रखने का अंदेशा भी जताया जा रहा है। एक पेंटिंग्स में एलियन का चेहरा और काले पेन से डाॅट बने हैं।
विज्ञापन
1 of 14
साहिल के कमरे से मिलीं ऐसी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सौरभ हत्याकांड में हत्यारोपी साहिल शुक्ला के घर में जो तस्वीरें, पेंटिंग आदि मिली हैं, वह उसके अंधविश्वासी होने की तरफ इशारा करती हैं। पुलिस भी साहिल शुक्ला के घर के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। दरअसल, साहिल जिस कमरे में रह रहा था उसकी दीवारों पर महादेव, गणेश भगवान की बड़ी पेंटिंग्स बनी थीं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि साहिल अपनी मुर्दा मां से बातें भी करता था। 
विज्ञापन

2 of 14
आरोपी साहिल, मुस्कान व कमरे की दीवार पर बनी पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
तंत्र-मंत्र से जुड़ी पेंटिंग्स मिलीं
साहिल के कमरे में कुछ तंत्र मंत्र से जुड़ी पेंटिंग्स भी दीवारों पर बनाई थीं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि साहिल महादेव का बड़ा भक्त है और आर्ट व पेंटिंग्स में रुचि रखता है। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि साहिल तांत्रिक या अघोरी बनने की राह पर तो नहीं था? इन पेंटिंग्स में आखिर क्या राज छुपा है? हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि ये पेंटिंग्स उसने खुद बनाई थी या फिर किसी से बनवाईं थीं।
विज्ञापन

3 of 14
साहिल के कमरे में मिली ये पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
एलियन की भी पेंटिंग
साहिल के कमरे की दीवारों पर कई ऐसी पेंटिंग भी मिलीं, जिससे उसके साइको होने और भूत प्रेतों में रुचि रखने का अंदेशा भी जताया जा रहा है। एक पेंटिंग्स में एलियन का चेहरा और काले पेन से डाॅट बने हैं जिस पर पेन से आकृति बनाई गई है 'यू केन नाॅट ट्रिप विद अस'। इसका मतलब है कि आप हमारे साथ ट्रिप पर नहीं जा सकते।

पढ़ें- UP: 2016 में सौरभ से मुलाकात, 2019 में साहिल की एंट्री; मुस्कान और उसके पति व प्रेमी के लव ट्रायंगल की कहानी

4 of 14
साैरभ, पुलिस गिरफ्त में पत्नी मुस्कान व प्रेमी साहिल - फोटो : अमर उजाला
सौरभ की बहन बोली- मुस्कान पहले भी पांच दिन तक किसी लड़के के साथ रही
मृतक सौरभ राजपूत की बहन चिंकी ने कहा, सौरभ मेरा छोटा भाई था। कल शाम को मेरी मां का फोन आया कि सौरभ की हत्या कर दी गई है। मेरी मां ने मुझे पुलिस स्टेशन आने को कहा। सौरभ की बहन ने आगे कहा कि मुस्कान का किसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वह एक बार पहले भी अपने घर से भाग चुकी थी और पांच दिनों तक लापता रही थी। वह पांच दिनों तक किसी लड़के के साथ थी। मुझे नहीं पता कि कैसे उन्होंने (मुस्कान और साहिल ने) उसे फुसलाया और सारे पैसे हड़प लिए। 
विज्ञापन

5 of 14
साहिल के कमरे में बनी पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
हत्या से तीन दिन पहले मुस्कान ने सौरभ के साथ किया था डांस
बेटी के जन्मदिन पर 28 फरवरी को सौरभ के साथ मुस्कान और बेटी पीहू ने जमकर डांस किया था। इसका वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। जन्मदिन मनाने के अलावा सौरभ के मेरठ आने का कारण यह भी था कि वह अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण करा लेगा। इसके बाद वह वापस लंदन लौट जाएगा। आरोपियों ने उसका पासपोर्ट भी छिपा दिया था, ताकि वह वापस लंदन न जा सके और उसकी हत्या कर दी जाए।
विज्ञापन

6 of 14
साैरभ के साथ मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
स्नैप चैट पर साहिल और मुस्कान करते थे बातचीत
जांच में सामने आया है कि स्नैप चैट पर साहिल और मुस्कान आपस में बातचीत करते थे। स्नैप चैट पर मुस्कान ने कई फर्जी आईडी भी बना रखी थी। वह सौरभ की हत्या करने के लिए स्नैप चैट पर फर्जी आईडी से साहिल को मैसेज किया करती थी। वह साहिल से कहती थी कि तुम अगर सौरभ का वध (हत्या) कर दोगे तो तुम्हारी मां की आत्मा को शांति मिलेगी। साहिल की मां ज्योति थीं, जिनकी करीब 17 साल पहले मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन

7 of 14
साैरभ का आवास - फोटो : अमर उजाला
मुस्कान जान गई थी साहिल की कमजोरी
एसपी सिटी ने बताया कि साहिल अपनी मां को बहुत प्यार करता था, मां के बारे में अक्सर मुस्कान से बातचीत किया करता था। साहिल की कमजोरी मुस्कान समझ गई और वह बार-बार फर्जी आईडी से मैसेज कर साहिल को सौरभ का हत्या करने की बात लिखती थी। स्नैप चैट पर मुस्कान ने सौरभ की भी फर्जी आईडी बना रखी थी। सौरभ की आईडी से मुस्कान लिखा करती थी कि मेरे मां-बाप मुझे मारना चाहते हैं, ताकि लोग समझें कि सौरभ लिख रहा है और सौरभ की हत्या के बाद उसके परिजनों को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराएं और मुस्कान व साहिल बच जाएं। 

8 of 14
Meerut Murder Case - फोटो : अमर उजाला
शिमला में पति-पत्नी बनकर लिया था कमरा
शिमला में मुस्कान और साहिल ने खुद को पति पत्नी बताकर होटल में कमरा लिया था, क्योंकि बिना पति-पत्नी के दरअसल होटल में कमरा नहीं मिल रहा था। 

9 of 14
हत्यारोपी मुस्कान के पिता - फोटो : @ANI
जिद पर अड़ी बेटी, पापा से बात करा दो
सोमवार को जब मुस्कान मेरठ पहुंची तो बेटी पीहू ने पापा सौरभ से बातचीत कराने के लिए कहा। इस पर मुस्कान ने पीहू को कहा कि पापा डयूटी पर बाहर गए हुए हैं, अभी बातचीत नहीं हो सकती। यह बात सुनकर पीहू ने रोना शुरु कर दिया।

10 of 14
Meerut saurabh murder case - फोटो : अमर उजाला
अत्यंत जघन्य श्रेणी में आता है यह अपराध
इस तरह के प्रकरण और अपराध की प्रणाली जिसे मोडस ऑपरेंडी कहा जाता है यह अत्यंत जघन्य श्रेणी में आता है। ब्रह्मपुरी पुलिस को इस प्रकरण में जल्द चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश की जाएगी। अच्छी पैरवी करवा कर आरोपी साहिल और मुस्कान को कठोर सजा दिलाई जाएगी। - कलानिधि नैथानी, डीआईजी, मेरठ रेंज।

11 of 14
आरोपी मुस्कान रस्तोगी - फोटो : संवाद
पूरी प्लानिंग के साथ साहिल और मुस्कान ने वारदात को दिया अंजाम
जांच में सामने आया है कि सौरभ की हत्यारोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में बुधवार को दिल दहला देने वाले खुलासे हुए। हत्या करने के बाद साहिल ने 24 घंटे तक कटा सिर और कलाइयों से कटे हाथ अपने घर पर अपने कमरे में रखे, वहीं सोया। वहीं, सौरभ का धड़ मुस्कान के कमरे में बेड के बॉक्स में रहा और मुस्कान उसी बेड पर सोई।

12 of 14
Meerut murder - फोटो : अमर उजाला
ब्लिंकिट से ऑनलाइन मंगाई थी ब्लीच
हत्या करने से पहले डिलिवरी कंपनी ब्लिंकिट से ऑनलाइन ब्लीच मंगाई गई थी। हत्या करने के बाद पूरे कमरे और बाथरूम में खून हो गया था, जिसको ब्लीच से साफ किया गया। जोमेटो और स्वीगी से भी खाने का आर्डर मुस्कान अपने और साहिल के लिए मंगाया करती थी। रोजाना करीब आठ से दस डिलीवरी ब्वॉय आया करते थे। मुस्कान और साहिल बाहर का खाना अधिक पसंद करते हैं।

13 of 14
आरोपी प्रेमी साहिल शुक्ला - फोटो : संवाद
2024 से हत्या की रची जाने लगी थी साजिश
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नवंबर 2024 में सौरभ को मारने की प्लानिंग बनाई थी। उसे रास्ते से हटाकर दोनों साथ रहना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने नवंबर में ही गांव-गांव जाकर यह पता किया था कि जानवर के मरने पर उसे कहां दबाया जाता है, ताकि हत्या करने के बाद वह सौरभ का शव वहां दबा सकें और किसी को इसका पता भी न चले। 
विज्ञापन

14 of 14
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद
300 रुपये में उस्तरा और पॉली बैग खरीदे थे
22 फरवरी 2025 को मुस्कान ने शारदा रोड स्थित एक डॉक्टर के यहां अपने को डिप्रेशन का मरीज बताते हुए नींद की गोलियां लिखवाईं, क्योंकि बिना डॉक्टर के पर्चे के नींद की दवाइयां नहीं मिलती हैं। इसके बाद उसने गूगल पर सर्च कर नींद और नशे की गोलियों के कुछ साल्ट और देखे। इन्हें उसने डॉक्टर के पर्चे पर खुद लिखा। वह प्रेमी के साथ खैरनगर पहुंच गई और नींद व नशे की गोलियां लीं। दोनों ने शारदा रोड से मीट काटने वाले 800 रुपये के दो चाकू, 300 रुपये में उस्तरा और पॉली बैग खरीदे। तीन मार्च को सौरभ अपनी मां रेणु के घर से लौकी के काेफ्ते की सब्जी लाया था। उसने कोफ्ते गर्म करने के लिए मुस्कान को दिए। मुस्कान ने सब्जी में नींद की व अन्य नशीली दवाइयां मिला दीं। इसके बाद सौरभ सो गया।

पढ़ें- UP: 2021 से खराब होने लगे थे मुस्कान से रिश्ते, फिर आई 4 मार्च 2025 की वो तारीख...सौरभ हत्याकांड की पूरी कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें