फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाही: कैब चालक बोला-मुस्कान और साहिल को मनाली घुमाने ले गया था; अदालत में की पहचान, अब इस दिन होगी जिरह

Wed, 19 Nov 2025 01:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम सौरभ हत्याकांड में कैब चालक अजब सिंह ने अदालत में मुस्कान और साहिल की पहचान की। उसने बताया कि दोनों उसे शिमला-मनाली-कसोल घूमने ले गए थे। अब इस गवाही पर 21 नवंबर को जिरह होगी, जबकि केस की सुनवाई पर शहर की निगाहें टिकी हैं।

विज्ञापन
1 of 5
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र में हुए बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में अदालत में कैब चालक अजब सिंह की अहम गवाही दर्ज हुई। जिला कारागार में बंद मुस्कान और साहिल की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। कैब चालक ने कोर्ट में दोनों आरोपितों की पहचान की।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

2 of 5
मेरठ के सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान के ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर मकान पर लटका ताला।

अजब सिंह ने अदालत को बताया कि एक ट्रैवर्ल्स कंपनी के माध्यम से वह मुस्कान और साहिल को 12 दिन के टूर पर शिमला, मनाली और कसोल लेकर गया था। इसके लिए मुस्कान ने कंपनी को ऑनलाइन 54 हजार रुपये का भुगतान किया था। उसने यह भी कहा कि जब भी मुस्कान के फोन पर किसी का कॉल आता था, वह कार से दूर जाकर बात करती थी।

विज्ञापन

3 of 5
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गवाही में बताया गया कि कसोल में मुस्कान ने साहिल का जन्मदिन भी मनाया था। बाद में जब इस हत्याकांड का खुलासा हुआ, तब चालक को ज्ञात हुआ कि मुस्कान अपने पति सौरभ की हत्या करने के बाद साहिल के साथ घूमने गई थी। शहर में इस केस की सुनवाई लगातार चर्चा में है और लोग कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अब इस गवाही पर 21 नवंबर को जिरह होगी।

4 of 5
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला

इस केस में जिला जज संजीव पांडे के न्यायालय में ट्रायल जारी है। कुल 36 गवाहों में से कई अहम गवाहों-मृतक के भाई बबलू, रिपोर्ट दर्ज कराने वाले हेडमोहर्रिर बृजेश कुमार, सौरभ की मां रेणू, उसके दोस्त, चाकू-छुरी विक्रेता, नीला ड्रम बेचने वाला दुकानदार, ड्रम काटने वाला मजदूर, पोस्टमार्टम टीम सहित कई लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। अब कैब चालक की गवाही भी रिकॉर्ड हो गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साैरभ, पुलिस गिरफ्त में पत्नी मुस्कान व प्रेमी साहिल - फोटो : अमर उजाला
लंदन के एक मॉल में काम करने वाला सौरभ राजपूत पूर्व में नेवी मर्चेंट में कार्यरत था। वह 24 फरवरी 2025 को मेरठ आया था। उसने 25 फरवरी को बेटी पीहू और 27 फरवरी को पत्नी मुस्कान का जन्मदिन मनाया था।

तीन मार्च की रात उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। बाद में दोनों ने शव के टुकड़े कर उन्हें प्लास्टिक के नीले ड्रम में सीमेंट से भरकर छिपाया था। 18 मार्च को हत्याकांड का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें