फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रालोद जिलाध्यक्ष के भाई जेल से छूटे तो निकाला जुलूस, समर्थकों का हंगामा, शाहिद मंजूर पर किया था हमला

Tue, 18 Nov 2025 12:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

प्रदेश के पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर पर जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट ने मतलूब गौड़ के भाई समेत छह लोगों को छह-छह साल की सजा हुई थी। जेल से छूटने पर जुलूस निकाला गया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। 
 
विज्ञापन
1 of 4
कारों के काफिले के साथ निकाला जुलूस। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री व विधायक शाहिद मंजूर पर जानलेवा हमले के मामले में सजा काटकर जेल से रिहा हुए रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ के भाइयों के समर्थकों ने सोमवार शाम कस्बे में जुलूस निकाला। सड़क जाम होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को दौड़ा दिया। इसके बाद जुलूस खत्म हो गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
 
विज्ञापन

2 of 4
कारों पर चढ़कर जुलूस निकालते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे में काफी समय से रालोद के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक शाहिद मंजूर के बीच राजनीतिक खींचतान चली आ रही है। साल 2003 मतलूब गौड़ के भाइयों पर शाहिद मंजूर पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 
 
विज्ञापन

3 of 4
जेल से छूट ये आए। - फोटो : अमर उजाला
मतलूब गौड़ के भाई फारुख, नन्नो, नदीम, कलवा, मारूफ और सलीम को दोषी मानते हुए कोर्ट ने छह-छह साल की सजा सुनाई थी। सजा के दौरान नन्नो की मौत हो गई थी, जबकि सलीम छह नवंबर को जेल से छूटकर आ गया था। सजा पूरी होने पर सोमवार को फारूख, कलवा, मारूफ और नईम जेल से छूटकर आए तो उनके समर्थकों ने दर्जनों गाड़ियों में सवार होकर मवाना रोड पर जुलूस निकाला। खूब नारेबाजी और आतिशबाजी की। इस दौरान जाम भी लग गया। 
 
विज्ञापन

4 of 4
जेल से छूटकर आए। - फोटो : अमर उजाला
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर एसपी देहात और कई थानों की पुलिस पहुंची। उन्होंने लोगों को समझाया। न माने तो पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को दौड़ा दिया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि जुलूस निकालने वालों की वीडियो के जरिए पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें