फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शपथ लेते ही जश्न में डूबा मुजफ्फरनगर, संजीव बालियान की मां ने भावुक होकर कही ये बड़ी बात

Fri, 31 May 2019 01:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 13
सांसद संजीव बालियान के शपथ लेते ही मुजफ्फरनगर में जश्न - फोटो : अमर उजाला
सांसद डॉ संजीव बालियान को नवनिर्वाचित मोदी सरकार में एक बार फिर केंद्रीय राज्यमंत्री बनाए जाने से उनके पैतृक गांव कुटबी सहित पूरे मुजफ्फरनगर शहर में जश्न का माहौल है। संजीव बालियान की मां ने भावुक होकर कही ये बड़ी बात...! अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए क्या कहा:-
विज्ञापन

2 of 13
सांसद संजीव बालियान के शपथ लेते ही मुजफ्फरनगर में जश्न - फोटो : अमर उजाला
गठबंधन प्रत्याशी व रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह को हराकर दोबारा सांसद बने डॉ संजीव बालियान को गुरुवार को नवनिर्वाचित मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

3 of 13
सांसद डॉ संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला
डॉ संजीव बालियान को एक बार फिर केंद्रीय राज्यमंत्री बनाए जाने की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव कुटबी के साथ ही आसपास के ग्रामीणों ने भी उनके घर पहुंचकर पिता डॉ सुरेंद्र सिंह को शुभकामनाएं दीं।

4 of 13
सांसद संजीव बालियान के शपथ लेते ही मुजफ्फरनगर में जश्न - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सांसद के पैतृक घर पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगवाई गई थी, जिस पर ग्रामीणों ने उनके परिजनों के साथ शपथ ग्रहण समारोह देखा। ग्रामीणों ने आतिशबाजी करने के साथ ही मिष्ठान वितरित कर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

5 of 13
सांसद संजीव बालियान के शपथ लेते ही मुजफ्फरनगर में जश्न - फोटो : अमर उजाला
जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे सांसद
नवनिर्वाचित मोदी सरकार में सांसद डॉ संजीव बालियान को फिर से केंद्रीय राज्यमंत्री बनाए जाने से उनके पिता डॉ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि डॉ संजीव क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
सांसद संजीव बालियान के शपथ लेते ही मुजफ्फरनगर में जश्न - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शीर्ष पार्टी नेताओं के साथ ही जनता का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जो भरोसा उन पर जताया है, वे उस पर खरा उतरेंगे और किसानों के साथ ही मजदूरों व व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
संजीव बालियान के माता-पिता को मिठाई खिलाता युवक - फोटो : अमर उजाला
वहीं, उनकी माता रविंद्री देवी ने भावुक होते हुए कहा कि उनका बेटा साधारण किसान परिवार से है, जिसके चलते वह जनता की समस्याओं को भली प्रकार जानते हैं। समस्याओं का निदान कराने के साथ ही जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएंगी, वह उसका भली प्रकार निर्वहन करेंगे।

8 of 13
सांसद संजीव बालियान के शपथ लेते ही मुजफ्फरनगर में जश्न - फोटो : अमर उजाला
कस्बे में भी जमकर आतिशबाजी
सांसद डॉ संजीव बालियान द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री की शपथ लेते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने कस्बे के मेन चौक पर आतिशबाजी करते हुए मिष्ठान वितरित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, कपिल सैनी, सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, प्रदीप पाल, नवीन राणा व धर्मेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।

9 of 13
सांसद संजीव बालियान के शपथ लेते ही मुजफ्फरनगर में जश्न - फोटो : अमर उजाला
बालियान के शपथ लेते ही पटाखों से गूंज उठा शिवचौक 
वहीं मोदी मंत्रीमंडल में सांसद डॉ संजीव बालियान के केंद्रीय राज्य मंत्री की शपथ लेते ही शिवचौक पर दीवाली सा माहौल हो गया। पटाखों की आवाज से आकाश गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

10 of 13
सांसद संजीव बालियान के शपथ लेते ही मुजफ्फरनगर में जश्न - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आने की सूचना आते ही डॉ संजीव बालियान के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बालियान के आवास पर एकत्र हो गए। उनके आवास पर कार्यकर्ताओं ने उनके छोटे भाई विवेक बालियान को बधाई दी और एक-दूसरे को खुशी की मिठाई खिलाई।

11 of 13
सांसद संजीव बालियान के शपथ लेते ही मुजफ्फरनगर में जश्न - फोटो : अमर उजाला
वहीं शपथ के समय से पहले ही शिवचौक पर कार्यकर्ता एकत्र हो गए। शाम सात बजे से शिवचौक पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह में पटाखे भी छोड़े। आठ बजकर 35 मिनट पर जैसे ही संजीव बालियान का नाम शपथ के लिए बोला गया, शिवचौक पटाखों से गूंज उठा। शिवचौक पर कार्यकर्ताओं ने घंटा भी बजाया।

12 of 13
सांसद संजीव बालियान के शपथ लेते ही मुजफ्फरनगर में जश्न - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर विधायक उमेश मलिक, कपिल देव अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल सिंह, आईआईए के चेयरमैन कुशपुरी, राजकुमार जैन, विपुल भटनागर, राजीव गर्ग, संजय गर्ग, विवेक बालियान, हरेंद्र शर्मा, प्रमोद मित्तल, आशुतोष शर्मा, वैभव त्यागी, रोहताश पाल, सुनील शर्मा, सुनील दर्शन, सुनील तायल, अचिंत मित्तल, हरीश अहलावत, शरद शर्मा, विकास बालियान, एकता गुप्ता, साधना सिंघल, सुनील सिंघल, पवन अरोरा, शिवराज त्यागी, जगदीश पांचाल आदि मौजूद रहे। उधर, गांव कुटबी में भी खुशी का माहौल रहा। बालियान के परिवार में उनके माता-पिता को बधाई देने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन

13 of 13
सांसद संजीव बालियान के शपथ लेते ही मुजफ्फरनगर में जश्न - फोटो : अमर उजाला
विधायक उमेश मलिक के आवास पर जश्न मनाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सांसद डॉ संजीव बलियान को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का  बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने आभार जताया। क्षेत्रवासियों ने विधायक उमेश मलिक के आवास पर आकर माला पहनाकर बुके देकर और लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर जितेंद्र प्रधान फुगाना, डॉ अरविंद फुगाना, हरपाल प्रधान, हरेंद्र शर्मा जिला पंचायत सदस्य, राजेश पराशर, राजपाल सिंह, कपिल पाहुजा, देवेंद्र प्रधान, विपिन चौधरी, नीटू आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें