फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादें ...जब मुलायम सिंह के सवाल पर सफाईकर्मी ने दिया था ऐसा जवाब, नेताजी ने कर थी बड़ी घोषणा

Mon, 10 Oct 2022 06:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मुलायम सिंह की यादें - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह गुरुराम के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोर की लहर है।

समाजवादी पार्टी (सपा) नेता विपिन मनोठिया ने बताया कि नेताजी जब दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे तो वे मेरठ आए थे। यहां उन्होंने वाल्मीकि जयंती के प्रोग्राम में एक सफाई कर्मचारी से कहा था कि आप अपने बच्चों को पढ़ाते क्यों नहीं हो, तो सफाई कर्मचारी बोला साहब सुबह 5:00 बजे मेरी पत्नी सफाई का काम करने जाती है तो बच्चों को तैयार कौन करेगा।
विज्ञापन

2 of 5
मुलायम सिंह की यादें - फोटो : amar ujala
उस समय नेताजी ने पूरे प्रदेश में एक आदेश जारी कर दिया था कि महिलाएं सफाई कर्मचारी 5:00 बजे नहीं 8:30 बजे काम पर जाएं। पहले अपने बच्चों को स्कूल तैयार करके भेजें, बाकी सफाई का काम उसके बाद करें।
विज्ञापन

3 of 5
मुलायम सिंह की यादें - फोटो : amar ujala
उन्होंने वाल्मीकि जयंती का अवकाश भी घोषित किया था। इसके अलावा 2005 में एक लाख सफाई कर्मचारी की भर्ती निकालने का काम किया था, इसमें आज जितने भी संविदा सफाई कर्मचारी हैं, पूरे प्रदेश में उनको 21 हजार रुपये वेतन मिल रहा है।

4 of 5
मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि। - फोटो : amar ujala
बता दें कि मेरठ में चौधरी चरण सिंह पार्क कमिश्नर चौराया पर धरतीपुत्र व गरीबों के मसीहा मुलायम सिंह यादव की शोक सभा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुलायम सिंह की यादें - फोटो : amar ujala
इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी जयवीर सिंह, सपा नेता मोहम्मद चांद, वसीम, राहुल, अफजाल सैफी, बाबर, शाहिद पहलवान, पार्षद इकराम आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें