Meerut Murder Case News Updates: सौरभ हत्याकांड में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें कुछ चौंकाने वाली बातें भी हैं। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम पांच बजे सफेद चादर में लिपटा शव ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में लाया गया। लोग यह देखकर चौंक गए कि शव लंबाई में कम और चौड़ाई में ज्यादा दिख रहा था। पढ़ें पूरा अपडेट।
साहिल बहुत शातिर है। वह व्हाट्सएप पर अक्सर बदमाशी वाले स्टेटस लगाना पसंद करता है। घर के प्रथम तल पर बने कमरे पर भी उसने गेट पर बड़ा पोस्टर लगा रखा है। इसमें लिखा है कि नमक स्वाद अनुसार और अकड़ औकात अनुसार। यह पोस्टर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा उसने दीवारों पर भगवान के पोस्टर भी लगा रखे हैं। वहीं, एक बिल्ली भी आरोपी ने पाल रखी है। साहिल के कमरे में कई सारी बीयर की बोतल भी पुलिस की टीम को रखी हुई मिली।
विज्ञापन
2 of 16
saurabh murder case
- फोटो : अमर उजाला
चर्चा है कि साहिल के मिजाज में शुरू से ही बदमाशी है, इसलिए वह सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के बदमाशी दिखाने वाले स्टेटस लगाता है। आसपास के लोग भी साहिल के कमरे में पहुंचकर वहां की वीडियो बना रहे थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, कमरे में साहिल सौरभ का सिर काटकर ले गया था। उसके कमरे का भी नक्शा बनवाया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। फिलहाल कमरे को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 16
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
सौरभ का शव लंबाई में कम और चौड़ाई में था ज्यादा... यह देख सब हैरत में
सौरभ हत्याकांड में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें कुछ चौंकाने वाली बातें भी हैं। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम पांच बजे सफेद चादर में लिपटा शव ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में लाया गया। लोग यह देखकर चौंक गए कि शव लंबाई में कम और चौड़ाई में ज्यादा दिख रहा था। दरअसल, पैर धड़ की तरफ मुड़े हुए थे। इससे धड़ चौड़ा लग रहा था। सिर अलग था। लोगों की जुबान पर यह सवाल था। लोगों ने इस बारे में आपस में बात भी की।
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, चीफ फार्मासिस्ट खुद हैरत में
फिल्मों के पोस्टर और सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे फोटो शेयर किए जाते हैं, जिनमें एक दिल बनाकर उसमें तीर घुसा होता है और उससे खून रिस रहा होता है। ठीक ऐसा ही सौरभ के दिल का हाल था। चाकू के तीन वार उसके दिल पर किए गए। इससे दिल क्षतिग्रस्त था। सौरभ का जिस बेरहमी से कत्ल किया गया, उसे देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, चीफ फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ भी हैरत में हैं। दो दिन हो गए, मगर उनके जहन में अब भी सौरभ का शव घूम रहा है।
विज्ञापन
5 of 16
मृतक सौरभ कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
धड़ से अलग थी गर्दन, कलाइयों से दोनों हाथ
पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सीय टीम ने बताया कि एक साल में मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी में 1500 से 1800 पोस्टमार्टम होते हैं, जिनमें से 700 से 800 पोस्टमार्टम में वे लोग शामिल रहते हैं। सौरभ के शव के बारे में उन्होंने बताया कि यह अपने तरह का अजीब शव था, जो पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। शुरू में तो लगा सामान्य शव होगा, मगर ऐसा नहीं था। शव देखकर चौकना लाजिमी था, क्योंकि गर्दन धड़ से अलग कटी थी। कलाइयों से दोनों हाथ कटे थे। बाकी धड़ अलग था।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
6 of 16
आरोपी मुस्कान रस्तोगी
- फोटो : संवाद
दिल के अंदर तक थे चाकू के वार
उन्होंने बताया कि शरीर को छोटा करने के लिए पैर पीछे की तरफ मोड़े गए थे, जो इतने सख्त हो गए थे कि उन्हें सीधा नहीं किया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दिल पर वार बहुत जोर लगाकर किए गए हैं, क्योंकि चाकू के वार दिल के अंदर तक थे। करीब डेढ़ घंटे तक पोस्टमार्टम चला। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में हुई युवक सौरभ कुमार की हत्या
- फोटो : संवाद
'बहुत सुंदर लड़का था क्यों मार डाला'
डॉक्टर ने बताया कि हम लोग वर्षों से पोस्टमार्टम करते आ रहे हैं। सामान्य तौर पर किसी शव को देखकर इतनी संवेदना नहीं आती है, लेकिन सौरभ का जिस तरह से कत्ल किया गया, उसे देखकर घर जाने के बाद भी जहन में वही शव घूमता रहा। साथ ही यह ख्याल भी आता रहा कि क्या पत्नी इतनी भी बेरहम हो सकती है। बहुत सुंदर लड़का था...क्यों मार डाला।
8 of 16
थाना ब्रह्मपुरी में बैठे हत्यारोपी मुस्कान के परिजन
- फोटो : संवाद
कटर से काटा गया ड्रम और सीमेंट, तब निकला शव
टीम ने बताया कि शव को ड्रम में डालकर डस्ट और सीमेंट डालकर उसमें ऊपर तक पानी भरा गया था। इससे शव सीमेंट के बीच में जम गया था। हवा न जा पाने के कारण शव सड़ा गला नहीं था, उसमें दुर्गंध भी कम आ रही थी। पोस्टमार्टम हाउस में ड्रम को कटर से काटा गया। फिर जमे हुए सीमेंट को काटा गया। उसमें से शव निकाला गया। इसमें करीब एक घंटा लग गया। इसके बाद पोस्टमार्टम किया गया।
9 of 16
वह ड्रम जिसमें रखा गया शव
- फोटो : संवाद
गूगल सर्च कर लिया नींद का इंजेक्शन
पुलिस का मानना है कि मुस्कान ने गूगल पर सर्च करके नींद का इंजेक्शन डॉक्टर के पर्चे पर लिखकर बाजार से ले लिया। ऐसा भी संभव है। इसके अलावा खैरनगर में मेडिकल स्टोर संचालक, घंटाघर से जहां से ड्रम खरीदा उनके भी बयान पुलिस दर्ज कर लिए हैं। पुलिस वहां की सीसीटीवी फुटेज लेने की भी बात कह रही है।
10 of 16
साहिल के कमरे में मिली तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
बाजार से खरीदे दो मुर्गा काटने वाले चाकू
मुस्कान ने मुर्गा काटने वाले दो चाकू शारदा रोड से लिए। वहां भी पुलिस बयान दर्ज कर लिए हैं। इसके अलावा खैरनगर से नींद की गोली और इंजेक्शन बेचने वाले दवा विक्रेता भी बयान दर्ज कर लिए हैं। ड्रम घंटाघर से लिया था, पुलिस की कोशिश है वहां के बयान लेने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी मिल जाए ताकि साक्ष्य मजबूत हो जाए।
11 of 16
मुस्कान व साैरभ
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल स्टोर व ड्रम बेचने वाले कर सकते हैं बड़ा खुलासा
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अब साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जिस डॉक्टर से मुस्कान ने डिप्रेशन बताकर पर्चे पर गोली लिखवाई थी, उस डॉक्टर के बयान दर्ज किए गए हैं। डॉक्टर ने नींद की गोली नहीं लिखने की बात कही है। ऐसे में माना जा रहा है कि गूगल पर देखकर डॉक्टर के पर्चे पर खुद मुस्कान ने नींद की गोली लिखी हो। मेडिकल स्टोर जहां से दवाई ली और ड्रम खरीदा, उनके भी जल्द बयान लिए जाएंगे। जल्द केस को ट्रायल पर लाने की बात भी एसपी सिटी ने कही।
12 of 16
प्रेमी साहिल और आरोपी मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ हत्याकांड में सौरभ की बेटी को पता था राज?
पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ की मां ने चौकाने वाला खुलासा दावा किया है कि उसके बेटे की छह साल की बेटी को अपने पिता की मौत के बारे में पता था और उसने कहा था, 'पापा ड्रम में हैं।' हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज करते कर दिया है। वहीं सौरभ राजपूत के शव का पोस्टमार्टम के बाद इंदिरा नगर इलाके में उसके घर लाया गया। बुधवार देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
13 of 16
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी साहिल और मुस्कान।
- फोटो : अमर उजाला
सौरभ की मां का आरोप, मुस्कान के घरवालों को हत्या के बारे में थी जानकारी
मृतक सौरभ के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी के माता-पिता को सौरभ की हत्या के बारे में 18 मार्च से पहले ही पता था। सौरभ की मां रेणु देवी ने दावा किया कि उनकी छह साल की बेटी को भी अपने पिता की मौत के बारे में पता था। वह लोगों से कह भी रही थी कि पापा ड्रम में हैं।
14 of 16
हत्यारोपी मुस्कान की मांग में सिंदूर।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने खारिज किया दावा
हालांकि एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि जब मुस्कान घटना की कहानी परिवार वालों को बता रही थी, तब बेटी शायद वहीं मौजूद रही होगी। लड़की को इस बारे में (पहले से) कुछ भी पता नहीं था।
15 of 16
Meerut saurabh murder case
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने कबूल किया गुनाह
पुलिस के मुताबिक मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने 4 मार्च को सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या करने की बात कबूल की है। इसके बाद दोनों ने उसके शव को काटा, अंगों को ड्रम में डाला और उसे सीमेंट से सील कर दिया।
साहिल के कमरे से मिलीं ऐसी तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
नवंबर से कर रहे थे मर्डर की प्लानिंग
मुस्कान ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अगर वह साहिल के साथ शादी कर लेती तो ससुराल पक्ष और आसपास के लोगों को शक हो जाता कि हमने सौरभ की हत्या कर दी है। मुस्कान का प्लान था कि वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती रहे और जब भी ससुराल और आसपास के लोग पूछें तो बता देंगे कि वह लंदन नौकरी पर गया हुआ है, ताकि उस पर हत्या का शक न जाए। सौरभ की हत्या की प्लानिंग पर नवंबर से काम किया जा रहा था।