फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुरः 16 गांवों में पसरा मातम: इतनी मौतें और गम का सैलाब, हर घर का दर्द तस्वीरों में...

Mon, 11 Feb 2019 02:40 PM IST
दुष्यंत शर्मा अवधेश पचौरी/दीपक शर्मा, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 11
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जब से गांव में मौतों का सिलसिला शुरू हुआ, हर कोई सिहर गया, दहशत और गम में डूबे गांव के लोग तीन दिन से मौतों की संख्या गिनने में लगे हुए हैं। उमाही का आंकड़ा 14 तक पहुंच गया है, तो कोलकी कलां में भी एक दर्जन से अधिक मौतें हो चुकीं हैं। तीन दिन से लोग काम पर भी नहीं जा पा रहे हैं। कई घरों में चूल्हे नहीं जल सके। गली के नुक्क्ड़ और घेर में बैठे लोग यही चर्चा कर रहे हैं कि ऐसी त्रासदी गांव में पहली बार देखी है। बताया गया कि इन गांवों में अभी तक 75 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 11
शव - फोटो : अमर उजाला
ग्राम उमाही, कोलकी कलां, सलेमपुर में तो दो दिन तक ऐसी स्थिति बन गई कि हर घंटे में किसी न किसी की मौत की खबर आती रही। ग्राम उमाही और कोलकी कलां में हुई मौतों के बाद से लोग सदमे में हैं। अभी तक शवों की गिनती कर रहे हैं। कोलकी कलां में रविवार को भी दो शव गांव में पहुंचे, जिनकी मेरठ में मौत हुई।
विज्ञापन

3 of 11
शव - फोटो : अमर उजाला
ग्राम उमाही में ऐसा मातम पसरा हुआ है कि गांव के लोग काम पर भी नहीं जा रहे हैं। सोनी ने बताया कि छोटा सा गांव है और सभी लोग एक दूसरे के दुख में शामिल होते थे। लेकिन इस समय तो 14 लोग मरे हैं, कोई कैसे काम पर जा सकता है। कई लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं, लोग हर फोन कॉल बजते ही डर जाते हैं कि कहीं कोई बुरी खबर न आ जाए। ऐसे में कोई काम पर कैसे जा सकता है।

4 of 11
शव - फोटो : अमर उजाला
गांव के सर्वेश कहते हैं कि गांव के लोगों ने न जाने ऐसा कौन सा काम कर दिया, जिससे गांव पर इतनी बड़ी आफत आ गई है। गांव के ज्यादातर लोग मजदूरी कर अपना पेट भरते हैं, इस दुख के चलते तीन दिन से न कोई काम पर गया और न ही घरों में चूल्हे जले। एक दूसरे के घरों में जाकर सांत्वना दे रहे हैं। कई लोगों के घर तो कोई कमाने वाला भी नहीं रहा। कैसे गुजर होगी।
विज्ञापन

5 of 11
जहरीली शराब केस
ग्राम कोलकी कलां में बेनाम की मौत हो चुकी है, जबकि उसके परिवार के राकेश, मुकेश, गोपी और रुक्मेश अभी भी बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। इनके घर के लोग भी तीन दिन से अस्पताल में ही है। आस पास के घरों में भी अनजाना सा डर बना हुआ है। कहीं किसी को कुछ हो न जाए।
विज्ञापन

6 of 11
जहरीली शराब केस
कोलकी कलां निवासी नरेश ने बताया कि उनके परिवार के ही एक व्यक्ति की शराब पीने से मौत हो गई है। पूरा मोहल्ला दुख में है। काम पर जाना तो दूर घरों में खाना तक नहीं बन रहा है। गांव के ही प्रमेश कहते हैं कि गांव के लगभग 20 लोग अभी भी अलग-अलग जगह अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ लोग देहरादून में भर्ती हैं। वह ही नहीं पूरा मोहल्ला ही तीन दिन से काम पर नहीं जा रहा है। एक दूसरे के दुख में शामिल हैं।
विज्ञापन

7 of 11
जहरीली शराब केस
जहरीली शराब ने उत्तराखंड की सीमा से सटे देवबंद क्षेत्र के खेड़ामुगल, बिलासपुर, शिवपुर और डांकोवाली आदि गांवों के भी कई परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं। पीड़ितों के घरों में तीसरे दिन भी मातम पसरा रहा। महिलाएं विलाप कर रही हैं, तो पीड़ितों के यहां पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

8 of 11
जहरीली शराब केस
खेड़ामुगल में चार, शिवपुर में चार, बिलासपुर व डांकोवाली में एक-एक व्यक्ति की जहरीली शराब से मौत हुई।

9 of 11
जहरीली शराब केस
इनके अलावा नाफेपुर, सलेमपुर में भी जहरीली शराब ने कई परिवारों को तबाह कर दिया। 8 फरवरी से शुरू हुआ मौतों का सिलसिला अभी जारी है। पीड़ितों के घरों में तीन दिन से चूल्हे भी नहीं सुलगे हैं। पड़ोसी ही चाय-पानी व खाना देने के लिए आ रहे हैं।

10 of 11
जहरीली शराब केस
खेड़ामुगल के पूर्व प्रधान भोपाल सिंह और अरविंद कुमार बताते हैं कि जहरीली शराब ने सबसे ज्यादा गरीब तबके के लोगों पर ही कहर बरपाया है, क्योंकि गरीब तबके के लोग ही सस्ते के चक्कर में जहर का जाम गटक गए और अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे। वहीं कुलदीप गोयल कहते हैं कि वैसे तो क्षेत्र में जहरीली शराब से दर्जनभर लोगों की मौत होने की सूचना है, लेकिन प्रशासन सही नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

11 of 11
जहरीली शराब केस
खेड़ामुगल से करीब चार किलोमीटर दूर शिवपुर गांव में चार लोगों की जिंदगी जहरीली शराब ने निगल ली है। यहां के ग्रामीण राजकुमार, प्रवीण आदि बताते हैं कि जहरीली शराब उत्तराखंड से आ रही है, जिस पर प्रशासन को कड़ाई से रोक लगानी चाहिए। जिससे कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें