यूपी के बागपत में आज से बॉलीवुड फिल्म सांड की आंख की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट बागपत के जौहड़ी गांव पहुंच चुकी है852। फिल्म की मुख्य अभिनेत्रियां भूमि पेडनेकर व तापसी पन्नू भी गांव में ही मौजूद हैं। आइए जानते हैं कि कौन से सीन यहां फिल्माए जा रहे हैं और आपको दिखाते हैं सीधे सेट की तस्वीरें-
विज्ञापन
2 of 9
बॉलीवुड फिल्म 'सांड की आंख'
सोमवार को दिन निकलते ही जौहड़ी गांव में फिल्म की शूटिंग शुरु हो गई। गांव के एक मकान की छत पर सेट लगाया गया है। गौरतलब है कि फिल्म को सत्तर के दशक में फिल्माया जा रहा है तो फिल्म का सेट भी उसी के अनुरूप बनाया गया है।
विज्ञापन
3 of 9
bhumi pednekar
जौहड़ी गांव की शूटर दादी चंद्रो तोमर व प्रकाशो तोमर के जीवन पर ये फिल्म आधारित है इसलिए निर्देशक ने फिल्म को उनके गांव जाकर ही फिल्माने का फैसला किया।
4 of 9
bhumi pednekar-tapsee pannu
फिल्म के क्रू मेंबर्स सुबह तड़के ही अपने सेट लगाने में जुट गए। इस बीच एक मकान की छत पर एक रस्सी बांधकर कपड़े भी सुखाए गए। इसके अलावा चारपाई भी छत पर डाली गईं हैं।
विज्ञापन
5 of 9
बॉलीवुड फिल्म 'सांड की आंख'
इसके बाद फिल्म की दोनों अभिनेत्रियां भी गांव जौहड़ी पहुंच चुकी हैं। और फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। दोनों अभिनेत्रियों की वेनिटी वैन शूटिंग स्थल पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
6 of 9
शूटर दादी के साथ फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप, तुषार हीरानंदानी व एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर व तापसी पन्नू
यही नहीं फिल्म की शूटिंग देखने के लिए गांव में भारी भीड़ जमा है। वहीं अभिनेत्री तापसी और भूमि को शूटर दादी के रूप में देखने और उनकी एक झलक पाने को दर्शक बेताब दिखे।
विज्ञापन
7 of 9
बॉलीवुड फिल्म 'सांड की आंख'
इस दौरान शूटिंग स्थल पर कोई बवाल या हंगामा न हो और शूटिंग में किसी प्रकार की बाधा न आए इसके लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस भी इलाके में तैनात है।
8 of 9
Prakash Jha
फिल्म में प्रकाश झा शूटर दादी के जेठ के रूप में नजर आएंगे। वह भी जल्द ही शूटिंग के लिए यहां पहुंचेंगे। प्रकाश झा की भूमिका इस फिल्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।