रोमानिया शेल्टर होम में भारतीय छात्र व घर लौटे पंकज
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों को नहीं मिला खाना, बिस्क्टि पानी से भरा पेट
यूक्रेन में जानसठ व आसपास गांवों के एमबीबीएस के छह छात्र अभी तक फंसे हुए हैं। कस्बे के रहने वाले मोहम्मद मुस्तकीम, अनस व शाहफिज तथा इनके अलावा गांव पिमौड़ा निवासी फिरोज आलम, मोहम्मद रजी, सलमान छात्र शामिल हैं। परिजनों को उनकी चिंता सता रही है। परिजनों ने बताया कि सभी छात्र बस के द्वारा लबीबा एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। उन्हें खाना नहीं मिल रहा है। सरकार को तुरंत ही इंतजाम करने चाहिए।