फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्वितीय: तस्वीरों में देखें गंगोत्री पर्वतमाला से पल-पल उगते सूरज का अद्भुत नजारा

Tue, 12 May 2020 09:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
उगता सूरज - फोटो : आयकर अधिकारी, दुष्यंत कुमार- सहारनपुर
लाॅकडाउन के चलते इंसान जब से घरों में कैद है तब से ही प्रकृति अपने असली रूप में वापस आ रही है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में इन दिनों मौसम खुशगवार है। यहां तक कि 200 किलोमीटर की एरियल दूरी पर स्थित गंगोत्री यमुनोत्री की पहाड़ियां भी साफ नजर आ रही हैं।

यही नहीं इन पर्वतमालाओं से आजकल उगते सूरज का नजारा भी अदभुत है। आगे देखें शिवालिक रेंज और गंगोत्री की हिमश्रृंखला के पीछे से उगते सूरज की पल-पल की शानदार तस्वीरें :-
 
विज्ञापन

2 of 9
उगता सूरज - फोटो : आयकर अधिकारी, दुष्यंत कुमार- सहारनपुर
सहारनपुर निवासी आयकर अधिकारी दुष्यंत कुमार ने सुबह साढ़े पांच बजे विवेक विहार स्थित अपने आवास से गंगोत्री पर्वतमाला से उगते सूरज के एक-एक पल को अपने कैमरे में कैद किया। उनका कहना है कि यह बेहद अद्भुत अहसास है, उन्होंने इससे पहले इतनी दूर से ऐसा नजारा कभी नहीं देखा है।
विज्ञापन

3 of 9
उगता सूरज - फोटो : आयकर अधिकारी, दुष्यंत कुमार- सहारनपुर
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में प्रदूषण स्तर काफी कम हुआ है। ऐसे में दृश्यता काफी बढ़ गई है। नतीजन, 200-300 किमी दूर गंगोत्री रेंज साफ दिखने लगी है।

यही वजह है कि सैकड़ों किलोमीटर की दूरी से इतनी खूबसूरत तस्वीरें मुमकिन हैं। सुबह के समय लालिमा लिए पहाड़ियों की ओट से ऊपर उठते सूरज का भला कौन दीदार नहीं करना चाहेगा।

4 of 9
उगता सूरज - फोटो : आयकर अधिकारी, दुष्यंत कुमार- सहारनपुर
कहते हैं कि खुद को सुकून देने के लिए घूमने से बेहतर कोई तरीका नहीं होता लेकिन लाॅकडाउन के बीच आप यदि घूमने नहीं जा रहे हैं तो अपने आस-पास की प्रकृति से नाता जोड़ लीजिए।

 
विज्ञापन

5 of 9
उगता सूरज - फोटो : आयकर अधिकारी, दुष्यंत कुमार- सहारनपुर
आंगन में उगे पौधों को प्यार से सहलाइए, कभी छत की मुंडेर पर पंछियों के लिए दाना डालिए। सुबह उठकर ठंडी हवा में सांस लीजिए, कुछ देर उगते सूरज को निहारिए।
विज्ञापन

6 of 9
उगता सूरज - फोटो : आयकर अधिकारी, दुष्यंत कुमार- सहारनपुर
लाॅकडाउन के बीच घर में रहकर बोर हो गए हैं तो एक दिन जल्दी उठकर देखिए, घर की छत पर पहुंचिए या फिर वहां, जहां से उगते सूरज के दर्शन हो सकें। यकीन मानिए, सूर्योदय के इस मनोरम दृश्य का दीदार करने का अनुभव आपको ताजगी का अहसास कराएगा।
विज्ञापन

7 of 9
उगता सूरज - फोटो : आयकर अधिकारी, दुष्यंत कुमार- सहारनपुर
सुबह, सूरज के उगने का नजारा जितना मनोरम होता है, उतना ही आंखों को सुकून देता है। इन तस्वीरों को देखिए, धीरे-धीरे ऊपर उठता सूरज मानों कह रहा हो कि नया दिन है, नई उर्जा का दिन है, नई शुरूआत का दिन है, नई उमंग के साथ आगे बढ़ने का दिन है।

8 of 9
उगता सूरज - फोटो : आयकर अधिकारी, दुष्यंत कुमार- सहारनपुर
सूर्योदय हो या सूर्यास्त, दोनों ही समय नजारा देखने लायक और मन को मोह लेने वाला होता है। ऐसे दृश्य एक अनोखा अहसास कराते हैं। मन में नई उर्जा का संचार करते हैं। हर रोज सुबह के समय खुद पर पड़ने दीजिए सूरज की गुलाबी किरणें।
विज्ञापन

9 of 9
उगता सूरज - फोटो : आयकर अधिकारी, दुष्यंत कुमार- सहारनपुर
विश्व के अंधेरे को उजाले में बदलने, आहिस्ता-आहिस्ता उठता रवि कब एक आग के गोले की शक्ल ले लेता है, मालूम भी पड़ता और शाम होने तक फिर एक नए दिन की शुरूआत के लिए क्षितिज के उस पार अस्त हो जाता है। नए दिन के प्रारंभ में आप भी जागिए, उठिए और अपने लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाइए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें