फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लापता बेटे के परिजनों ने कमिश्नरी चौराहे पर किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस के छूटे पसीने

Sun, 09 Jun 2019 04:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 12
आत्मदाह का प्रयास करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में अपहृत बेटे की बरामदगी न होने पर पीड़ित परिवार और रिश्तेदारों को कमिश्नरी चौराहे पर आत्मदाह करने का प्रयास करना शनिवार को भारी पड़ गया। काफी देर तक चले इस बखेड़े ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। किसी तरह पुलिकर्मियों ने पीड़ित परिवार को काबू किया। इसके बाद अपहृत युवक की पत्नी, पिता, सास और दो रिश्तेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि देर रात सभी को थाने से ही जमानत दे दी गई। वहीं पीड़ित परिवार रोता हुआ अपने घर पहुंचा। बोला कि बेटा तो मिला नहीं और पुलिस ने उनको ही आरोपी बना दिया। 
विज्ञापन

2 of 12
आत्मदाह काप्रयास करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यह मामला जानी थानाक्षेत्र का है। मोदीपुरम फेज-1 निवासी सन्नी (24) पुत्र लाभ सिंह को पांच मई की सुबह 7:30 पर तीन दोस्त राहुल, सलमान और सुकरमपाल भोला झाल ले गए थे। तीनों दोस्त शराब के नशे में धुत होकर अपने घर लौट आए। लेकिन सन्नी नहीं आया। 

 
विज्ञापन

3 of 12
बेटे की तस्वीर के साथ बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
सन्नी के परिजनों ने तीनों युवकों से उसक न लौटने का कारण पूछा। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद जानी थाने में सन्नी के अपहरण का केस दर्ज कराया। जानी पुलिस ने तीनों युवकों से पूछताछ की। लेकिन सन्नी का कोई पता नहीं लगा। 

 

4 of 12
पुलिस से अपनी बात कहते परिजन - फोटो : अमर उजाला
थाना पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित परिवार असंतुष्ट है। गुरुवार को पीड़ित परिवार पुलिस अधिकारियों से मिले, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार सुबह पीड़ित परिवार के घर पर मीटिंग हुई। जिसमें परिवार के लोगों के साथ उनके रिश्तेदार भी शामिल थे। 

 
विज्ञापन

5 of 12
बेटे की बरामदगी की गुहार लगाते हुए महिला दरोगापैरों में गिर पड़ी महिला - फोटो : अमर उजाला
परिजनों में सहमति बनी कि कमिश्नरी चौराहे पर हंगामा कर सन्नी को बरामद करने की मांग करेंगे। इसकी दौरान उन्होंने बोतलों में केरोसिन भी ले लिया। कमिश्नरी चौराहे पर सन्नी की पत्नी पूजा, सास रेखा, रिश्तेदार मूर्ति, पिता लाभ सिंह, अनिल कुमार समेत करीब 75 लोग पहुंचे। 

 
विज्ञापन

6 of 12
केरोसिन की बोतल छीनता सिपाही - फोटो : अमर उजाला
किया आत्मदाह का प्रयास 
कमिश्नरी चौराहे पर सन्नी की पत्नी पूजा, सास रेखा, रिश्तेदार मूर्ति, पिता लाभ सिंह, अनिल समेत 15 लोगों ने केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। जिस पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। 
विज्ञापन

7 of 12
केरोसिन की बोतल लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घेराबंदी कर पहले केरोसिन से भरी बोतल छीनीं और फिर सभी को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने ले आए। पुलिस ने पत्नी, सास, पिता, रिश्तेदार समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया। देर रात उनको धारा 41 का नोटिस देकर जमानत पर थाने से छोड़ा गया। 

8 of 12
जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
‘गलती की, बेटा तो बरामद करा दो’
सिविल लाइन में पुलिस हिरासत में सन्नी के पिता लाभसिंह बोले कि उनका बेटा सेनेटरी का काम करता है। जिसकी कमाई से परिवार का पेट पलता है। पांच मई से बेटा लापता है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। 

पिता ने कहा कि बस हमारी गलती इतनी है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिस पर गुस्से में केरोसिन उड़ेल लिया। लेकिन बेटा तो पुलिस बरामद कराए। घर पर कैसे बैठ जाएं। उसकी पत्नी और मां को क्या जवाब दूं। पुलिस कुछ सुनती नहीं है। 

9 of 12
युवती को समझाती महिला दरोगा - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का कहना है कि सन्नी के साथ जो उसके दोस्त गए थे, वहीं बताएंगे कि आखिर सन्नी कहां है। सन्नी के साथ अनहोनी का भी परिजनों ने अंदेशा जताया है। इसको लेकर खूब हंगामा भी हुआ, लेकिन सन्नी का चार दिन से कोई अता पता नहीं लगा। 

10 of 12
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सन्नी को ढूंढ रही पुलिस 
इंस्पेक्टर जानी बृजेश शर्मा के मुताबिक सन्नी के तीनों दोस्तों से पूछताछ कर चुके हैं। तीनों बोलते कि भोला झाल पर सन्नी के संग शराब पी। शराब पीने के बाद सन्नी और वह घर से लिए चले थे। कौन कहां रहा इसकी जानकारी नहीं है। अभी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सन्नी को तलाश करने का प्रयास चल रहा। पुलिस सभी बिंदु पर जांच करने में जुटी है। 

11 of 12
आत्मदाह का प्रयास करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
समस्या पूछकर किया मुकदमा
आत्मदाह का प्रयास करने वाले पांच लोगों को सिविल लाइन थाने लाया गया। उनकी समस्या पूछी गई और फिर उनसे लिखवाकर छोड़ा गया। मुकदमा भी दर्ज कराया गया। -रामअर्ज, प्रभारी सीओ सिविल लाइन 
 
विज्ञापन

12 of 12
एसएसपी मेरठ नितिन तिवारी
लापता युवक की है तलाश
आत्मदाह के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया। पुलिस केरोसिन की बोतल छीनकर पांच लोगों को थाने लाई थी। पुलिस लापता युवक की तलाश में लगी है। -नितिन तिवारी, एसएसपी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें