फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के सामने खुली पोल तो जिगरी यार ने रच डाली घिनौनी साजिश, पढ़ें दोस्ती के कत्ल की खौफनाक कहानी

Sun, 09 Jun 2019 12:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
अंकित त्यागी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बजरंग दल के कार्यकर्ता अंकित त्यागी की हत्या के मामले में शनिवार को नामजद महिला हिना पत्नी महराज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि महराज और उसके साले बबलू व इमरान को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मरने वाला अंकित और मेहराज दोनों जिगरी दोस्त थे लेकिन ऐसा क्या हुआ कि आखिर अपने ही दोस्त को उतार दिया मौत के घाट: -

चांदसारा गांव निवासी अंकित त्यागी टावर कंपनी में सुपरवाइजर था। काम के दौरान उसकी गांव कांशी परतापुर निवासी महराज, बबलू उर्फ मुसाहिद व झोलाछाप डॉक्टर इमरान ने अंकित की हत्या कर शव नानू गंगनहर में फेंक दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने शव बरामद कर तीनों आरोपी गिरफ्तार किए थे। हत्या में आरोपी महराज की पत्नी हिना भी नामजद थी। इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर के अनुसार हत्या की प्लानिंग में महिला शामिल थी। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 9
मौके पर फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक हिना ने फोन करके अंकित को अपने घर कांशी गांव में बुलाया था। जहां पर अंकित ने चाय पी। चाय पीते ही अंकित के पेट में दर्द हुआ। अंकित को हिना और महराज झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने उसे नशे का इंजेक्शन लगाया था। उसके बाद महराज और उसका साला बबलू अंकित को नानू गंगनहर पर ले गए। जहां पर उसकी हत्या की थी। 

गांव में आक्रोश 
अंकित की हत्या से चंदसारा के ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोपी महराज चंदसारा से चार किमी दूर गांव कांशी का निवासी है। दोनों गांवों में तनाव की स्थिति बनी है। इसको देखते हुए दोनों गांवों में पुलिस तैनात है। 
विज्ञापन

3 of 9
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पति-पत्नी दोनों गए जेल
सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार दोपहर महराज समेत तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया। महराज की पत्नी हिना को शाम को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। मामले में एक अज्ञात आरोपी की भी तलाश की जा रही है। 

हत्या कर घर आकर सो गए थे आरोपी
बजरंग दल कार्यकर्ता अंकित त्यागी की हत्या जीजा-साले ने बेरहमी से की। जीजा मेहराज ने अंकित के हाथ पकड़े और साले मुसाहिद ने पेपर कटर से गर्दन काटी। उसके बाद भी आरोपियों ने चाकू से अंकित के शरीर पर कई वार किए और फिर शव को गंगनहर में फेंक दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी घर पर आकर सो गए। 

4 of 9
गंगनहर
ऐसे रची गई दोस्त के कत्ल की साजिश
अंकित त्यागी और मेहराज में गहरी दोस्ती थी। छह माह पूर्व दोनों टावर कंपनी में लगे थे। मेहराज का साला मुसाहिद पहले से नौकरी करता था। जीजा-साले कंपनी का सामान चुराकर बेचते थे। इसकी जानकारी अंकित को लगी तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग बना ली।

घटना वाले दिन मेहराज ने अंकित को घूमने चलने को कहा। अंकित अपनी स्कूटी पर मेहराज को बैठाकर झोलाछाप डॉक्टर इरफान के पास पहुंचे। जहां पर इरफान ने अंकित को इंजेक्शन लगाया। उसके बाद अंकित और मेहराज नानू गंगनहर में स्कूटी से पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 9
गंगनहर
जीजा ने हाथ पकड़े और साले ने काट दिया गला
स्कूटी नहर के किनारे खड़ी की और दोनों आमने सामने जमीन पर बैठ गए। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। प्लानिंग के तहत मेहराज का साला बबलू भी गंगनहर में पहुंच गया। इसी दौरान मेहराज ने अंकित के हाथ पकड़े और बबलू ने पीछे से आकर कटर से अंकित की गर्दन काट दी।

अंकित चिल्लाया, लेकिन गर्दन इतनी कट गई कि उसका उठना मुश्किल था। उसके बाद दोनों ने अंकित को पकड़ा और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। मौत की तसल्ली करने के बाद दोनों ने मिलकर अंकित का शव गंगनहर में फेंक दिया। फिर दोनों अपने अपने घर लौट आए। 
विज्ञापन

6 of 9
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेहराज की पत्नी नामजद क्यों? 
चोरी के शक में अंकित की हत्या होना उसके  परिजन, रिश्तेदार, ग्रामीण और पुलिस के गले नहीं उतर रहा था। पुलिस ने आरोपियों का सामना पीड़ित परिवार के लोगों से कराया, तब जाकर यकीन आया।

अंकित की हत्या में मेहराज, इरफान और बबलू के अलावा मेहराज की पत्नी हिना भी नामजद हुई है। प्रेसवार्ता में भी हत्या में हिना की क्या भूमिका है, पुलिस इसको स्पष्ट नहीं कर पायी। हिना की नामजदगी होने को लेकर लोगों में कई चर्चाएं चल रही है। 
विज्ञापन

7 of 9
मौके पर फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बचाया बवाल
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि अंकित को अगवा करके आरोपियों ने तुरंत मार दिया था। परतापुर थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार को भरोसे में लेकर कार्रवाई की। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गंभीरता भी दिखाई।

तीनों आरोपियों को शव बरामद करने से पहले गिरफ्तार भी कर लिया। पोस्टमार्टम हाउस से चंदसारा गांव तक पुलिस टीम एक्टिव रही। इसको लेकर एसएसपी ने इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर, एसएसआई हेमसिंह समेत आठ पुलिसकर्मियों की टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की बात कहीं। 

8 of 9
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दो गांवों में सांप्रदायिक तनाव, पुलिस तैनात
अंकित त्यागी का चंदसारा गांव और आरोपी मेहराज व इरफान का कांशी गांव है। दोनों गांवों के बीच की दूरी करीब चार किमी बताई गई है। अंकित की हत्या को लेकर चंदसारा के ग्रामीणों में आरोपियों के प्रति जबरदस्त गुस्सा है। इसकी जानकारी कांशी गांव के लोगों को भी है।

दोनों गांव में सांप्रदायिक तनाव के हालात बने हैं। इसको देखते दोनों गांवों में पुलिस फोर्स तैनात की गई। दोनों गांवों में अलग-अलग चर्चाएं हैं। बताया गया कि अंकित का कांशी गांव में मेहराज के घर पर काफी आना जाना था। मेहराज की पत्नी नामजद हो गई। लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही वह फरार हो गई। 
विज्ञापन

9 of 9
एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : social media
बर्बाद कर दिया हमारा परिवार 
अंकित की हत्या से उसका परिवार पूरी तरह टूट गया। अंकित का बड़ा भाई अंकुर दिल्ली में जॉब करता है और परिवार को साथ रखता था। गांव में अंकित माता पिता के साथ रहते थे। बड़ी बहन गाजियाबाद कचहरी में वकील है। पिता कई दिनों से बीमार चल रहे हैं।

परिजन अंकित की शादी करने की तैयारी में थे। अंकित की हत्या के बाद परिजन बोले कि हम बर्बाद हो गए। अंकित दबंग युवक था। आसपास के गांव में अंकित की अच्छी जान पहचान थी। बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर ने बताया कि अंकित उनका सक्रिय कार्यकर्ता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें