फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों पर तकरार, राकेश टिकैत के आंसुओं से भाकियू को मिली धार, सरकारी मशीनरी में खलबली

Sun, 31 Jan 2021 06:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
रोते हुए राकेश टिकैत और महापंचायत में जुटी किसानों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बाद पहली बार भाकियू की राजधानी सिसौली ने भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन किया है।  राकेश टिकैत के रोने का वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार की रात में सिसौली में किसानों की भीड़ जुट गई। खुफिया एजेंसियों के माध्यम से लखनऊ पहुंची सूचना के बाद गाजियाबाद पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। भाकियू एक बार फिर पूरे किसान आंदोलन की सिरमौर बन गई है।

 
विज्ञापन

2 of 6
चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
देश में किसानों की लड़ाई लड़ने वाली भारतीय किसान यूनियन पर किसानों ने एक बार फिर अपना भरोसा जताया है। स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि किसान एकतरफा उनके बेटों भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत और राकेश टिकैत के साथ खड़ा दिखाई दिया। नरेश टिकैत की एक हुंकार पर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में किसानों का सैलाब उमड़ पड़ा।

 
विज्ञापन

3 of 6
किसान महापंचायत के दौरान जमा हुए ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
खुफिया एजेंसियों के माध्यम से सूचना लखनऊ में योगी सरकार तक पहुंची तो गाजियाबाद पुलिस को पीछे कदम खींचना पड़ा। लोगों में भाकियू के प्रति इतना स्नेह दिखाई दिया कि गाजीपुर बार्डर की घटना को अपने मान-सम्मान से जोड़ लिया। सिसौली में महापंचायत के दिन बाजार तक बंद रहे।

 

4 of 6
नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
इस घटना से देश की किसान राजनीति के परिदृश्य में भाकियू एक बार फिर सिरमौर होकर सामने आई है। देश में चल रहे किसान आंदोलन को अब भाकियू ही लीड करती दिखाई दे रही है।
 
 
विज्ञापन

5 of 6
किसान - फोटो : amar ujala
पूड़ी-सब्जी, खिचड़ी और मट्ठा ले जा रहे साथ 
गाजीपुर बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के मना करने के बाद भी जिले से जाने वाले किसानों में कोई पूड़ी-सब्जी बनवाकर ले जा रहा है तो कोई आलू-मटर की खिचड़ी और मट्ठा लेकर जा रहा है। शनिवार को कई किसान अपने साथ राकेश टिकैत के लिए पानी भी लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : amar ujala
करनावल में धरना दोबारा शुरू करने वाले किसानों ने बताया कि यहां के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाद्य सामग्री और पानी लेकर गाजीपुर बॉर्डर जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें