jayant chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
अब किसान आंदोलन के बीच मुजफ्फरनगर की महापंचायत में शुक्रवार को नरेश टिकैत ने भरे मंच से कहा कि चौ. अजित सिंह को हराकर हमने गलती की है।
रालोद में नई उर्जा का संचार होता नजर आ रहा है, वहीं भाजपा नेतृत्व के कान खड़े हो गए हैं। पूरा किसान आंदोलन इस समय जाट बिरादरी के आसापास घूम रहा है। सपा और रालोद का खुला समर्थन भाकियू को मजबूती दे रहा है।