फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्मिची यूपी में रात को हुई बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन, सुबह छाया घना कोहरा, धूप से भी राहत नहीं

Mon, 28 Dec 2020 12:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
weather news meerut, winter, meerut news - फोटो : अमर उजाला
नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड से होने जा रहा है। रविवार सुबह घना कोहरा रहा तो दिन भर शीतलहर चली। देर रात तक बूंदाबांदी से ठिठुरन और बढ़ गई। मेरठ समेत कई जिलों में रविवार रात हल्की बारिश हुई। सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, धूप निकली लेकिन असर नहीं दिखा :-
विज्ञापन

2 of 6
weather news meerut, winter, meerut news - फोटो : अमर उजाला
रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा वहीं शाम होते-होते मौसम और सर्द हो गया। रात को मौसम बदल गया और कहीं बूंदाबांदी, तो कहीं फुहार और हल्की बारिश हुई।

सोमवार सुबह से ही कोहरा छाने से हाईवे और शहर की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बहुत धीमी रही। दस बजे के बाद कोहरा छंटा तो धूप निकली, लेकिन शीतलहर का असर ज्यादा रहा और राहत नहीं मिली।
 
विज्ञापन

3 of 6
weather news meerut, winter, meerut news - फोटो : अमर उजाला
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चार दिनों में सर्दी का प्रकोप अधिक बढ़ेगा। दिन व रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज होगी। तापमान दो डिग्री तक जा सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से 31 दिसंबर तक शीतलहर के साथ कोहरा और धुंध रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ बनने से बारिश होने के भी आसार हैं।

4 of 6
weather news meerut, winter, meerut news - फोटो : अमर उजाला
दो जनवरी तक बंद रहेंगे 13 हॉट मिक्स प्लांट
मेरठ में लगातार बढ़ते एक्यूआई के चलते जिलाधिकारी के. बालाजी ने जिले में चल रहे सभी 13 हॉट मिक्स प्लांट दो जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जंगेठी गांव में प्रदूषण फैला रहे हॉट मिक्स प्लांट को प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने सील कर दिया। इस प्लांट के पास एनओसी भी नहीं थी।
विज्ञापन

5 of 6
weather news meerut, winter, meerut news - फोटो : अमर उजाला
वहीं, डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की डस्ट व अन्य सामान खुले में पड़ा मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने बोर्ड मुख्यालय को जुर्माने की कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
weather news meerut, winter, meerut news - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि एक्यूआई फिर बढ़ गया है। रविवार को 369 रहा। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की निर्माण सामग्री पर छिड़काव नहीं करने को लेकर पहले भी नोटिस दिया गया था, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें