फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी का नाकाम सिस्टम: आखिर क्यों आत्मदाह जैसा खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर हुआ मेरठ का व्यापारी

Thu, 18 Jul 2019 01:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में स्पोर्ट्स व्यापारी रंजीत सिंह ने खाकी के नाकाम सिस्टम से हताश होकर बुधवार रात आत्मदाह जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। इस सनसनीखेज घटना ने खाकी के उस चेहरे को सामने लाकर रख दिया है, जो थाने में फरियाद लेकर आने वालों को न्याय देने के बजाय उन्हें बेइज्जत करता है। आगे जानें आखिर क्यों व्यापारी ने सिस्टम से हारकर उठाया खौफनाक कदम -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आत्मदाह की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अफसर बड़े-बड़े दावे करते हैं कि थानों में हर व्यक्ति की सुनवाई होगी। एसएसपी ऑफिस पर प्रत्येक दिन औसतन 70 से 80 शिकायती पत्र पहुंचते हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि थानों में पुलिस सुनवाई नहीं करती।
विज्ञापन

3 of 6
व्यापारी के परिजन - फोटो : अमर उजाला
स्पोर्ट्स व्यापारी रंजीत सिंह ने दिसंबर 2018 में टीपीनगर थाने में पीएनबी शाखा मंडी गेट के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों पर केस दर्ज कराया था। व्यापारी का आरोप है कि पुलिस उसे परेशान कर रही थी। जब भी वह थाने जाता तो कभी दरोगा नरेंद्र कुमार धमकाते तो कभी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार गौतम धमकाते थे।

 

4 of 6
अस्पताल में झुलसा व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि कई बार एसपी सिटी से भी शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई। लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं की। बुधवार को भी पीड़ित व्यापारी इंस्पेक्टर टीपी नगर को कॉल करता रहा, लेकिन इंस्पेक्टर ने कार्रवाई तो दूर कॉल तक रिसीव नहीं की। 
विज्ञापन

5 of 6
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
व्यापारी नेता विपुल सिंघल का आरोप है कि थानेदार से लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों का फोन नहीं उठता। कई बार यह मामला मीटिंग में उठ चुका है। लेकिन उसके बाद भी पुलिस का बर्ताव ठीक नहीं है। थानेदार ही नहीं सीओ, एसपी सिटी और जिले के पुलिस अधिकारियों के भी मोबाइल नहीं उठते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीपी नगर थाने में तैैनात दरोगा नरेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विवादों से दरोगा नरेंद्र का पुराना नाता
इस मुकदमे की जांच दरोगा नरेंद्र कुमार कर रहा है। दरोगा नरेंद्र किठौर थाने में तैनात था। जहां पर एक युवती ने दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसमें दरोगा को जेल जाना पड़ा था। इसके अलावा दरोगा का विवादों से पुराना नाता रहा है। इसको लेकर भी अलग-अलग चर्चाएं हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें