फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ की गुरवीन को अंगूठी पहनाएंगे पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह हेयर, सगाई समारोह में आज जुटेंगे VIP

Sun, 29 Oct 2023 02:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut News: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की दुल्हन मेरठ की गुरवीन बनेंगी। खास बात यह है कि आज सगाई समारोह आज मेरठ में आयोजित किया जाएगा। समारोह में कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। फिर चंद दिनों बाद ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जानिए विवाह शेड्यूल से लेकर उनकी दुल्हनिया के बारे में सबकुछ।
विज्ञापन
1 of 4
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. गुरवीन कौर। - फोटो : amar ujala
आप नेता राघव चड्ढा के बाद आम आदमी पार्टी के एक और नेता जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह हेयर सात नवंबर को मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर के साथ शादी करेंगे। आज सगाई समारोह में दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे। सगाई समारोह में आज कई दिग्गज नेता और मंत्री शामिल होंगे।

डॉ. गुरवीन कौर मेदांता हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट हैं। गुरमीत सिंह हेयर पंजाब के बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक बने। अब वह भगवंत मान सरकार में खेल मंत्री हैं।
विज्ञापन

2 of 4
डॉ. गुरवीन कौर। - फोटो : amar ujala
डॉ. गुरवीन कौर के पिता भूपेंद्र सिंह बाजवा गॉडविन ग्रुप के निदेशक और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं। वह हाल में चीन में संपन्न हुए एशियाई खेलों में भारतीय दल के चीफ डी मिशन भी थे। वह कुश्ती फैडरेशन की एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। 
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि गुरवीन उनकी बड़ी बेटी हैं। एक माह पहले ही खेल मंत्री गुरमीत सिंह से उनका रिश्ता तय हुआ था। रविवार 29 अक्तूबर को मेरठ में गॉडविन होटल में उनकी सगाई होगी। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शादी समारोह सात नवंबर को चंडीगढ़ में होगा। अगले दिन आठ नवंबर को रिस्पेशन होगा। गुरमीत सिंह मीत तीन बहनों के इकलौते और छोटे भाई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें